Site icon Buziness Bytes Hindi

बिना फास्टैग नहीं जा सकेंगे टोल के पार


बिना फास्टैग नहीं जा सकेंगे टोल के पार

न्यूज डेस्क। यदि आपने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो 1 जनवरी से आप यूपी में आप टोल प्लाजा को पार नहीं कर पायेंगे। क्योंकि यूपी के 78 टोल प्लाजा पर कैश लेन को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया जा चुका है। कैश लेन के बंद हो जाने के बाद आप दोगुना टोल टैक्स देकर भी टोल प्लाजा को पार नहीं कर सकेंगे।

गौरतलब है कि एक जनवरी से कैशलेन बंद कर देने की अधिसूचना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने छह नवंबर को ही जारी कर दी थी। इसका प्रचार-प्रसार भी काफी किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार यूपी के राजमार्गों से गुजरने वाले 75 फीसदी वाहनों में फास्टैग लगा हुआ है लेकिन बिना फास्टैग के करीब 25 फीसदी वाहन कैशलेन से गुजर रहे हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी 78 टोल प्लाजा पर एक जनवरी से कैश लेन पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया था। कैश लेन से गुजरने वाले वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिये पैंफ्लेट भी बांटे जा रहे थे। वहीं टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद करने संबंधी होर्डिंग्स भी लगाये जा रहे हैं। वाहन चालकों को टोल प्लाजा के साथ चयनित बैंकों और शहरों में लगाये गये शिविरों से फास्टैग प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है।

एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा पर फास्टैग बिक्री के साथ ही फास्टैग रिचार्ज की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी वाहनों पर फास्टैग लगने से न केवल टोल प्लाजा पर लगने वाले जामों से छुटकारा मिलेगा बल्कि कैश के लेन-देन से होने वाले कोरोना संक्रमण का खतरा भी समाप्त हो सकेगा।

Exit mobile version