Site icon Buziness Bytes Hindi

तो फिर कर देंगे सर्जिकल स्ट्राइकः रक्षा मंत्री


तो फिर कर देंगे सर्जिकल स्ट्राइकः रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा, जरूरत पड़ी तो सीमा के पार भी करेंगे कार्रवाई

नई दिल्ली। आतंकवाद और वार्ता लंबे समय तक साथ नहीं चल सकते। पिछले कुछ वर्षों से भारत ने पाकिस्तान के साथ आतंकवाद पर बात करना बंद कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की पाकिस्तान को साफ तौर पर बता दिया गया है कि आतंकवाद के खिलाफ जारी कार्रवाई जरूरत पड़ने पर सीमा के पार भी की जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे कि जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटाई तो वहां आग लग जायेगी। लेकिन 370 हटी भी और जम्मू-कश्मीर में कुल मिलाकर हालात शांतिपूर्ण हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं।

11 अक्टूबर से भारतीय सेना पुंछ और राजौरी में छिपे आतंकवादियों को पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। बिलों में छुपे आतंकवादियों को बाहर निकाल कर सजा दी जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में आतंकवादियों के खिलाफ नरम रवैया अपनाया जाता था।

मगर प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का नया रूप दुनिया को दिखा दिया है। उस समय पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना खेलने की बात की जाती थी। लेकिन हम क्रिकेट मैच खेलने या ना खेलने के बारे में जिक्र नहीं करते बल्कि आतंकवाद की जड़ खत्म करते हैं। अब हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद को लेकर वार्ता भी नहीं करते। हमने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार मौजूद आतंकवादियों पर कार्रवाई करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

Exit mobile version