Site icon Buziness Bytes Hindi

आधार में बिना डाॅक्यूमेंट के कर सकेंगे मोबाइल नंबर अपडेट


आधार में बिना डाॅक्यूमेंट के कर सकेंगे मोबाइल नंबर अपडेट

न्यूज डेस्क। यदि आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता हैै। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए आधार कार्ड से वर्तमान मोबाइल नंबर का अपडेशन जरूर कराएं। अब मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए विभिन्न दस्तावेज नहीं आधार कार्ड ही पर्याप्त होगा। किसी भी नजदीकी आधार सेवा केन्द्र पर जाकर आप अपने आधार में मोबाइल अपडेट करा सकते हैं।

अगर आप आधार नंबर का इस्तेमाल किसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए करेंगे तो आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर आएगा। ऐसे में अगर आपका गलत या पुराना नंबर आधार पर पड़ा होगा तो आपको ओटीपी नहीं आएगा। इसके कारण आप अपने प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आधार को किसी दस्तावेज से लिंक भी नहीं करा सकेंगे।

मोबाइल नंबर से आधार को लिंक कराना के लिए आपको अपने आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 50 रुपए देने होंगे। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक हो जाएगा और दूसरी सर्विसेज के लिए भी मान्य होगा।

आप आधार से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं. आप help@uidai.gov.in पर ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत या समस्या को लिख सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जल्द से जल्द आपकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेगा।

Exit mobile version