Site icon Buziness Bytes Hindi

T20 World Cup 2022 : बाबर आज़म, इमरान बनेंगे या शोएब मालिक ?

बाबर आज़म

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वह ऐतिहासिक दृष्टि से इमरान खान या शोएब मलिक बन सकते हैं। बाबर आजम के नेतृत्व में, पाकिस्तान ने सिडनी मैदान पर पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

फ़ाइनल में कौन मिलेगा प्रतिद्वंदी ?


पाकिस्तान टीम को फाइनल में कौन सा प्रतिद्वंद्वी मिलेगा? भारत या इंग्लैंड? यहीं से शुरू होता है बाबर आजम के भाग्य का नया सफर, आप कहेंगे कि ऐसा क्या हुआ? तो हम शंका का समाधान करते हैं, 30 साल पहले 1992 में पाकिस्तान की टीम ने इमरान खान के नेतृत्व में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में इंग्लैंड का सामना किया था। दूसरे सेमीफाइनल में अगर भारत अगर इंग्लैंड की टीम से हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न स्टेडियम में एक बार फिर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल होगा.

15 साल बाद दोहराया जा सकता है इतिहास


दूसरी ओर, 2007 के टी 20 विश्व कप के फाइनल में, शोएब मलिक के नेतृत्व में पाकिस्तान टीम का सामना टीम इंडिया से हुआ था.अब भारत अगर 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देता है तो ठीक 15 साल बाद पाकिस्तान और भारत एक बार फिर फाइनल में होंगे। अगर 13 नवंबर 2022 को मेलबर्न में बाबर को भी हार का सामना करना पड़ा, तो 15 साल बाद दोनों टीमों के कप्तानों की किस्मत एक जैसी होगी।

बाबर और इमरान की हालत एक जैसी


इसकी तुलना में अगर बाबर आजम फाइनल में पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत को हरा देते हैं तो वह निश्चित तौर पर शोएब मलिक टीम का बदला लेने में सफल होंगे। 30 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में इमरान खान के नेतृत्व में जब पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप में मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरी थी, तो शुरुआती हार के कारण उसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, बाबर आजम इलेवन के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इस आयोजन के दौरान इमरान खान के व्यक्तिगत प्रदर्शन की तरह, बाबर आजम का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी आलोचकों के मौखिक हमलों का कारण बना। इमरान खान और बाबर आजम दोनों ने आईसीसी के इन आयोजनों में बाद में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया

Exit mobile version