Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Murder News: पत्नी की Mobile Data केबल से गला दबाकर हत्या, मकान मालिक ने खोला राज

मेरठ। जिले में आज गंगानगर क्षेत्र की मीनाक्षीपुरम कालोनी में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की मोबाइल डाटा केबल से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारोपी पति ने शव को घर में ही छिपा दिया और उसको ठिकाने लगाने के लिए मौका तलाशने लगा। इसी बीच उसके मकान मालिक को कुछ शक हुआ तो उसने थाने में फोन करके महिला की गुमशुदगी की बात कही। पुलिस ने आरोपी पति से जब महिला के बारे में पूछताछ की तो वह पकड़ में आ गया। 

पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला हत्यारोपित की दूसरी पत्नी थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्‍या रविवार देर रात की गई थी। थाना इंचौली क्षेत्र के गांव पबला निवासी सीमा ने नंगली आजमाबाद निवासी योगेंद्र के साथ दो साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों न्यू मीनाक्षीपुरम की गली दो नंबर में राजवीर नामक व्यक्ति के यहां किराए पर रह रहे थे। युवक योगेंद्र की पहली पत्नी गांव में रहती है। जिसके दो बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार, आज सोमवार सूचना मिली की न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी सीमा देर रात से लापता है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पति योगेंद्र से पूछताछ की। जिसके बाद योगेंद्र ने पत्नी की हत्या को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।

Also read: एटा में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मी घायल

योगेंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस घटना वाली जगह पर पहुंची जहां पर पति ने गददे के नीचे महिला का शव छुपाया हुआ था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी योगेंद्र ने अपनी पत्नी की रात में एक बजे गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि अभी हत्या की स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version