भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। यह बताया जा रहा है की माहि काफी ही लम्बे समय से ट्विटर पर एक्टिव नहीं है और इसी वजह से उनके ट्विटर हैंडल से वेरिफ़िएड अकाउंट का टैग हटाया गया है।
मशहूर कैप्टन अपने कूल नाम और अस्चर्याणानिक प्रदर्शन से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही महेंद्र सिंह ने अपने नए हेअरकट से काफी सुर्खिया बटोरी और सोशल मीडिया पर छाए रहे। इस बार मामला ट्विटर से जुड़ा हुआ है। दरअसर हालही में (शुक्रवार) को धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा नजर आया। बतादे ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोने के 8 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स है और धोनी का आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 का ही किया हुआ है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय पाए गए है। पहले भी वह ज्यादा पोस्ट और तस्वीरें शेयर नहीं किया करते थे लेकिन अब तो उन्होंने लंबा ब्रेक ले लिया है। 2018 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने ट्विटर का उपयोग काफी कम कर दिया है। यह कहा जाता है की 2019 में नूज़ीलैण्ड के साथ हुए वर्ल्ड कप मैच में सेमि फाइनल हारने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक तरीके से बंद ही कर दिया है। इसके बाद विश्वप्रख्यात कप्तान आर्मी की ट्रेनिंग में लीन दिखे।
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को 2020 के आईपीएल में खेलते हुए देखा गया था। पिछले वर्ष ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा करने की घोषणा की थी।
क्या होता है ट्विटर पर ब्लू टिक
आपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई एकाउंट्स के आगे ब्लू टिक जरूर देखा होगा, यह टिक मशहूर व्यक्तियों को दिया जाता है क्यूकी जाने माने लोगों के अकाउंट के नाम से ही कई और भी फेस अकाउंट चलाते हैं। ट्विटर भी अपने सेलिब्रिटी के पर्सनल अकाउंट को ब्लू टिक देता है जो उनके नाम के बाद लगा होता है। इस टिक का मतलब यह होता है कि अकाउंट आधिकारिक तौर पर उसी सेलिब्रिटी या संस्थान है जिसके नाम से इसे बनाया गया है। एक तरीके से यह टिक अकाउंट को वेरिफ़िएड बनता है।

