कुतिया मरने पर शोक संदेश देने वाले 600 किसानों की शहादत पर चुप क्यों

फीचर्डकुतिया मरने पर शोक संदेश देने वाले 600 किसानों की शहादत पर...

Date:


कुतिया मरने पर शोक संदेश देने वाले 600 किसानों की शहादत पर चुप क्यों

  • सत्यपाल मलिक ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना

जयपुर। किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अनेक मौकों पर बयान दे चुके सत्यपाल मलिक एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अपने तीखे तेवर बरकरार रखते हुए मेघालय के गर्वनर सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश में कुतिया भी मरती है तो दिल्ली में बैठे नेता शोक संदेश जारी कर देते हैं। मगर किसान आंदोलन में शहीद हुए 600 किसानों को लेकर लोकसभा में प्रस्ताव तक पास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब कहा जायेगा, पद से हट जाऊंगा।

Read also: राज्यपाल सत्यपाल मलिक की जुबां पर छलका किसानों का दर्द

जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने अपने तीखे बयान से एक बार फिर मोदी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश में ऐसा आंदोलन कभी नहीं चला जिसमें 600 लोगों को शहादत देनी पड़ी हो। लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक रूख नहीं अपनाया जा रहा। राज्यपाल ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कुछ बोलता हूं तो विवाद हो जाता है। मैं जानता हूं कि मैं दिल्ली में बैठे उन 2-3 लोगों की इच्छा के विपरित बोल रहा हूं लेकिन उन्हें इस बात से दिक्कत है तो जब वह कहेंगे मैं पद छोड़ दूंगा।

Read also: गोवा भाजपा ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले मलिक का इस्तीफा मांगा

सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लिखने वालों को निशाने पर लेते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि मेरे कुछ शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि जब मैं ऐसा महसूस करता हूं तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देता। मैं उनसे कहना चाहता हूं, मुझे गर्वनर आपके पिता जी ने बनाया था? जिन्होंने बनाया था वो इस बात को कहेंगे तो इस्तीफा देने में एक मिनट भी नहीं लगाऊंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...