मोदी के लिए अपना भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं आपके मुख्यमंत्री?

फीचर्डमोदी के लिए अपना भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं आपके मुख्यमंत्री?

Date:


मोदी के लिए अपना भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं आपके मुख्यमंत्री?

राहुल का जीएसटी की क्षतिपूर्ति संबंधी विकल्प का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्रियों पर कटाक्ष

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला कर केंद्र की तरफ से राज्यों को दिए जाने वाले जीएसटी राजस्व के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों से सवाल किया है कि वह मोदी के लिये लोगों के भविष्य को क्यों गिरवी रख रहे हैं।

जीएसटी परिषद की आज 11 बजे से होने वाली में बैठक में राज्यों के राजस्व बकाया के मुद्दे पर चर्चा होनी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों को राजस्व नुकसान की भरपाई का वादा किया था, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी और कोरोना महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था ठप हो गई तो अब केंद्र अपने वादे से पीछे हट रहा है।

केरल के वायनाड से सांसद श्री गांधी ने आज अपने ट्वीट में जीएसटी को लेकर पांच बिंदु उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा।

उन्होंने इन बिंदुओं में कहा, “1..केंद्र सरकार ने राज्यों से जीएसटी राजस्व देने का वादा किया था।
2..कोरोना संकट और पीएम मोदी की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई।
3..पीएम मोदी ने 1.4 लाख करोड़ की कर रियायत कॉरपोरेट को दे दी और स्वयं के लिए 8400 करोड़ के दो विमान खरीदे।
4..अब केंद्र के पास राज्यों को देने के लिए कोई पैसा नहीं है।
5..वित्त मंत्री राज्यों से कहती हैं कि उधार ले लीजिए।”

श्री गांधी ने आखिर में सवाल करते हुए लिखा, “आपके मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य मोदी के पास क्यों गिरवी रख रहे हैं?”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...