Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्रेन का नंबर 5 अंक का ही क्यों होता है? जानिए

भारतीय ट्रेन पूरी दुनिया में मशहूर है. ट्रेन एक ऐसा माध्यम है जिसे एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक यात्रा करने के लिए सबसे सस्ता और सुरक्षित साधन माना जाता है।

हम और आप लगभग सभी भारतीय ट्रेनों को नाम या नंबर से ही जानते हैं। नाम का मतलब तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि ट्रेन टिकट पर 5 अंकों में लिखे ट्रेन नंबर का क्या मतलब होता है, तो आपका जवाब क्या होगा? आज इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करने जा रहे है कि आखिर ट्रेन का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है –

ट्रेन नंबर 0 और 5 के बीच क्यों होते हैं?

शायद आप जानते हों, अगर नहीं जानते तो आपको बता दें कि ट्रेन नंबर या टिकट पर 0 से 5 के बीच के नंबर लिखे होते हैं। इन नंबरों के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि सफर कहां से कहां तक चलता है। इसके अलावा आप यह भी पता लगा सकते हैं कि ट्रेन पैसेंजर है, सुपरफास्ट है या लोकल ट्रेन है।

ट्रेन नंबर में 0 का क्या मतलब है?

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि ट्रेन टिकट में 5 अंकों के नंबर होते हैं जो 0 से 5 के बीच होते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि जिस ट्रेन का नंबर 0 से शुरू होता है, वह ट्रेन विशेष श्रेणी में हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन किसी खास मौके पर चलने वाली हो सकती है जैसे किसी हॉलीडे या समर स्पेशल पर। कई बार त्योहारों में भी इसी तरह की ट्रेन चलाई जाती है .

1 से 4 डिजिट वाली ट्रेन का क्या मतलब है?

देशभर में कई ऐसी ट्रेनें चलती हैं जिनका ट्रेन नंबर 1 या 2 से शुरू होता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि जिस ट्रेन का नंबर 1 या 2 से शुरू होता है वह लंबी दूरी की ट्रेन हो सकती है। इसके अलावा हाई स्पीड ट्रेन भी हो सकती है. जैसे राजधानी, सुपरफास्ट आदि।

आपको बता दें कि जिस ट्रेन का नंबर 3 से शुरू होता है, वह ट्रेन कोलकाता सब अर्बन की हो सकती है। इसके अलावा 4 होने पर नई दिल्ली और चेन्नई आदि मेट्रो शहरों की सब-अर्बन ट्रेन भी हो सकती है।

5 डिजिट ट्रेन का क्या मतलब है?

देशभर में करीब करोड़ों यात्री ट्रेनें चलती हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि अगर ट्रेन टिकट या ट्रेन पर लिखा पहला नंबर 5 है तो वह ट्रेन एक यात्री वाहन है। यात्री रेलगाड़ियाँ ज्यादा दूर भी नहीं जातीं और हर छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं।

Exit mobile version