Site icon Buziness Bytes Hindi

National Anti-Terrorism Day: आखिर क्यों मनाया जाता है 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस

मेरठ। भारत में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस दिन को राष्ट्रीय आतंकवाद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिल उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी। जिसने दुनिया को हिलाकर रख दिया था। राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्हें देश के छठे प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और 1984 से 1989 तक देश की सेवा की। राजीव गांधी की हत्या लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम एलटीटीई के एक आत्मघाती हमलावर ने चेन्नई से 50 किलोमीटर दूर श्रीपेरंबुदूर में रात 10:20 बजे एक चुनावी रैली में की थी।  आत्मघाती हमलावर ने एक बेल्ट बम फेंका था जिसमें राजीव गांधी और 16 अन्य मारे गए थे।

Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का काउंटडाउन शुरू

भारत सरकार युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर कर देश की प्रगति में शामिल करने के लिए बहुत सारी योजनाएं पर काम कर रही है। आज के भारतीय युवा जानते है की आतंकवाद राष्ट्र की सुरक्षा तथा उन्नति के लिए एक सीधा खतरा है और इसलिए इसका समर्थन नहीं करते। आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में देशों के नागरिकों की सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता और समृद्धि के लिए एक सीधा खतरा है। यह एक सतत वैश्विक खतरा है जिसकी कोई सीमा, राष्ट्रीयता या धर्म नहीं है और यह एक ऐसी चुनौती है जिससे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मिलकर निपटना चाहिए। 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में शांति, मानवता, एकता और सद्भाव का संदेश फैलाना और उन्हें आतंकवाद के असामाजिक कृत्यों से अवगत कराना है।

Exit mobile version