भारत में, arrange marriage बहुत आम हैं, और विवाह प्रस्ताव को स्वीकार करते समय कुंडली मिलान एक महत्वपूर्ण कारक हैं। यह दो व्यक्तियों के जन्म कुंडली की तुलना है जिसे कुंडली मिलन भी कहा जाता है। संभावित वर और वधू कुंडली मिलान या कुंडली मिलन करके यह देख पाते है की सितारे उनकी शादी को कैसे प्रभावित करेंगे।
कुंडली मिलान का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को एक बेहतर वैवाहिक जीवन प्रदान करना है। यह वर और वधू के गुणों का मिलान करके एक सफल वैवाहिक जीवन सुनिश्चित करता है। यह भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, और इसके कारण इस प्रकार हैं-
Read also: शिवबाड़ी मंदिर में हर साल आते हैं स्वयं भोलेनाथ
- कुंडली मिलान में कुल 36 गुणों को मिलाया जाता हैं, जो यह बताती है की भावी वर-वधु कितने अनुकूल हैं और भविष्य में उनका जीवन कितना समृद्ध हो सकता है। 36 में से 18 गुणों का मिलना आवश्यक है तभी यह सुनिश्चित होता है की दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। प्रत्येक गुण में एक अलग अंक प्रणाली होती है, और प्रत्येक गुणों के अंक आपके जीवन के एक अलग पहलू और आपकी यात्रा के कारकों को विस्तृत करता है।
- भारत में शादी केवल दो व्यक्तियों का मिलन ही नहीं है बल्कि ये दो परिवारों और दो संस्कृति का जुड़ाव है। इसलिए शादी से पहले परिवार वालो के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक हो जाता है की भावी वर या वधु उनके परिवार और संस्कृति को सही से संभाल पाएंगे या नहीं। कुंडली मिलान से लड़का-लड़की के नक्षत्रों का पता किया जा सकता है और वह अनुकूल है या प्रतिकूल यह भापा जा सकता है।
- आठवाँ गुण, जिसे नाडी के नाम से भी जाना जाता है। यह गुण प्रणाली में अधिकतम अंक वाला गुण हैं। कुंडली मिलान के दौरान इस गुण को भी मापा जाता है जिससे भविष्य में बच्चे होने की क्या संभावनाएं हैं या उससे जुड़ी संभावित जटिलताएं क्या हैं यह पता लगाया जा सकता है।
- दो व्यक्ति की कुंडली को मिलाकर उनके भावी जीवन में ग्रहो की दशा, प्रभाव और उपायों को भी जाना जा सकता है। भारतीय परिदृश्य में कुंडली मिलान का महत्व इसलिए भी है की यह वर-वधु को आगे आने वाले कष्टों से बचाता है और उनके भविष्य को सुखमयी बनाता है।
Read also: पीताम्बरी रतन बदल सकता है आपके भाग्य के तारे
- कुंडली मिलन से मांगलिक दोषो का निपटारा भी संभव है। कुंडली मिलन परीक्षण से दोनों भागीदारों के मन के विचार, सामान्य रुचियों, उनके व्यवहार, स्वभाव और रवैये का मूल्यांकन किया जाता है। यह वर-वधु के स्वास्थ्य और कल्याण की भी संभवता बताती है।
एक आदर्श साथी खोजना महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको अपना पूरा जीवन उस व्यक्ति के साथ बिताना होता है जिसे आप या आपका परिवार शादी के लिए चुनता हैं। अतः व्यक्ति के लिए विवाह से पहले यह महत्वपूर्ण हो जाता है की वो अपने भावी साथी के साथ अपने आने वाले जीवन को भाप सके और इसमे कुंडली मिलान एक अहम तरीका है।

