Site icon Buziness Bytes Hindi

महिलाओं को अपने से कम उम्र के पुरुष क्यों आते हैं पसंद?

इतिहास के पन्नों में ऐसी कई शादियां और रिश्ते हैं, जिनमें बड़ी उम्र के लड़कों का अपने से कई साल छोटी लड़की से रिश्ता होता है। हर गुजरते साल के साथ कहीं न कहीं लड़कियों की जिंदगी में भी यह बात हकीकत बन गई थी, जहां उन्हें हमेशा अपने से बड़े उम्र के पुरुषों से शादी करनी पड़ती थी।

लेकिन आज समय पूरी तरह से बदल चुका है। एक नया इतिहास लिखा जा रहा है, जिसमें महिलाएं अपने से कम उम्र के पुरुषों से संबंध बनाती हैं, उनसे शादी करती हैं। क्योंकि ऐसा करना अभी भी हमारे समाज में एक नियम को तोड़ना है, कई लोगों के मन में यह सवाल घूमता रहता है कि आखिर क्यों महिलाएं कम उम्र के पुरुषों की ओर ज़यादा आकर्षित होती हैं?

अध्ययन में हुआ खुलासा

जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च चैलेंज में प्रकाशित एक अध्ययन में उन कारणों का खुलासा किया गया है जिनकी वजह से महिलाएं अपने से कम उम्र के पुरुषों की ओर क्यों आकर्षित होती हैं। ये पता चला है –

यह अध्ययन 30 से 60 साल की उम्र की 55 महिलाओं का साक्षात्कार लेकर किया गया है जो कम से कम 5 साल से अपने से छोटे पुरुषों के साथ रिश्ते में थीं।

इन कारणों से महिलाओं को कम उम्र के पुरुष पसंद आते हैं

अध्ययन में पाया गया कि कई महिलाएं अपने से कम उम्र के पुरुषों के साथ डेट करना पसंद करती हैं क्योंकि ऐसा करने से सदियों पुरानी सामाजिक परंपराएं टूट जाती हैं जिसमें महिलाओ का साथी हमेशा उम्र में बड़ा होता था।

इसके साथ ही कम उम्र के पुरुषों के साथ यौन जीवन काफी संतुष्टिदायक होता है। ज्यादातर महिलाएं अपनी यौन क्षमता के कारण अपने से कम उम्र के पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं।

जवान लड़कों के साथ कैसी फीलिंग होती है

कम उम्र के लड़के को डेट करते समय लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। उन्हें एहसास होता है कि आज भी वह किसी इंसान पर अपना जादू चला सकती है। कम उम्र के लड़के उसे हमेशा जवान होने का एहसास दिलाते हैं।

ये बातें भी बनती हैं वजह

कई महिलाएं अपनी उम्र के पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित नहीं होती हैं, क्योंकि उम्र के साथ वे कठोर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें अपने से कम उम्र के लड़के पसंद आते हैं।

इसके अलावा एक महिला के लिए उम्र में छोटे पुरुष को डेट करना इसलिए भी आसान होता है क्योंकि रिश्ते में वह जो कहती है उसकी गंभीरता और महत्व अधिक होता है। ऐसे रिश्ते में उनके अहंकार को ठेस पहुंचने का खतरा सबसे कम होता है।

ये अभिनेत्री है पति से उम्र में बड़ी

हमारे समाज में आमतौर पर माना जाता है कि लड़की अपने पति से छोटी होनी चाहिए। लेकिन फिल्म जगत में ऐसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने से कम उम्र का पति चुना है। इसमें ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सोहा अली खान, नेहा धूपिया, नम्रता शिरोडकर, बिपाशा बसु, शिल्पा शेट्टी शामिल हैं।

Exit mobile version