शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है भारतीय महिलाओं का वजन

लाइफस्टाइलशादी के बाद क्यों बढ़ जाता है भारतीय महिलाओं का वजन

Date:


शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है भारतीय महिलाओं का वजन

अकसर ये देखा गया है की शादी के बाद महिलाओं के शारीरिक ढांचे में एक बहुत बड़ा परिवर्तन नज़र आता है और यह होता है उनका तेज़ी से बढ़ता हुआ वजन। पुरुषों के मुकाबले शादी के बाद महिलाओं का वजन अचानक ही बढ़ने लगता है चाहे वो पहले एक दम दुबली- पतली ही क्यों ना हो। 

हालांकि इस मुद्दे को यदि बड़े स्तर पर देखे और दूसरे देशो की महिलाओं से तुलना करे तो यह स्पष्ट रूप से पाया जाएगा की भारतीय महिलाये ही शादी के बाद अविश्वसनीय रूप से वजन बढ़ा लेती है।  अन्य देशो जैसे अमेरिका, चीन, इत्यादि में आप महिलाओं को शादी के बाद भी पहले जैसे वजन में ही पाएंगे। तो ऐसी क्या चीज़ है जो भारतीय महिलाओं में ही शादी के बाद वजन बढ़ाती है?

Read also: महिलाओं के आईपीएल से मजबूत होगी भारतीय टीम : मंधाना

इसका एक बेहद ही सरल उत्तर है, भारत में शादी के बाद के रीती और रिवाज़ तथा अलग-अलग जगहों के अलग-अलग संस्कृति, खानपान और दिनचर्या। मूलरूप से यही कारण है जो भारत में शादी के बाद महिलाओं का तेज़ी से वजन बढ़ाते है। आपने कई बार लोगो को ये भी कहते हुए सुना होगा की शादी के बाद महिलाये खुद पर ध्यान नहीं देती और घर की जिम्मेदारियों में उलझ जाती है जिससे उनका वजन अचानक बढ़ने लगता है।   

लेकिन इन सब के अलावा कई और कारण भी है जो महिलाओं के वजन को बढ़ाते है। आइये जानते है किन कारणों से शादी के बाद बढ़ जाता है महिलाओं का वजन। 

  • शादी के बाद अपनी पाक- कला दिखाने के चक्कर में महिलाये स्वादिष्ट और अनहेल्‍दी फ़ूड बनाना और सेवन करना शुरू कर देती है और यह मुख्य कारण है जो महिलाओं में अचानक वजन बढ़ा देता है। 
  • शादी के बाद भारत में 50% से अधिक महिलाये अपनी नौकरी छोड़ देती है और घर के कामो में लीन हो जाती है। इससे उनके जीवनशैली में एक बहुत बड़ा बदलाव आता है जो उनके बढ़ते हुए वजन का कारण है। 
  • शादी महिलाओं के जीवन में एक नया रंग लेकर आता है और उनके जीवन को खुशियों से भर देता है लेकिन इसके साथ ही उन्हें कई तरह की जिम्मेदारियाँ भी संभालनी पड़ती है। जिम्मेदारियों को सही से ना संभाल पाने या नए रिश्तो के साथ ताल-मेल ना बन पाने से महिलाये तनाव का शिकार हो जाती है जिससे उनके वजन में काफी बदलाव आता है |

Read also: भारतीय महिला मेरी प्रेरणा हैं ज्ञान और ताकत की – अभिनेत्री गीतांजलि टिकेकर

  • वजन के बढ़ने में प्रेगनेंसी का भी एक अहम रोल है जो महिलाओं में तीव्र गति से वजन को बढाती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का अत्यधिक ख्याल रखा जाता और उनके डाइट में फैट युक्त भोजन पदार्थो को जोड़ा जाता है जिससे उनके वजन में वृद्धि होना समान है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related