Site icon Buziness Bytes Hindi

तापसी पन्नू को क्यों लगता था स्वीमिंग से डर


तापसी पन्नू को क्यों लगता था स्वीमिंग से डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्हें स्वीमिंग से डर लगता था। इस दौरान उन्होंने इसकी वजह भी बताई। दरअसल, तापसी ने अपने पोस्ट में लिखा, ”9 साल पहले मैंने अपने इस डर से जंग जीती और स्वीमिंग सीखी। मुझे याद है इंडोर पूल में उसी क्लास में बच्चों के साथ मेरा स्वीमिंग सीखना। इसने मुझे इस बात का एहसास कराया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। शायद मेरे अंदर का वो बच्चा अभी भी जिंदा है।”

बता दें कि तापसी ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि वह बचपन में एक बार डूबने से बची थी। पानी के अंदर जाने से उन्हें डर लगता था। उनके साथ स्वीमिंग पूल में डूबने का एक भयावह हादसा हो चुका था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने इस डर पर काबू पा लिया। तापसी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

Exit mobile version