Site icon Buziness Bytes Hindi

टाडा के आरोपियों से नवाब मलिक ने क्यों खरीदी जमीन?


टाडा के आरोपियों से नवाब मलिक ने क्यों खरीदी जमीन?

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्री पर अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने के आरोप लगाये

मुंबई नवाब मलिक ने मुंबई धमाकों के आरोपियों से बाजार से कम भाव में जमीन खरीदी थी। क्या यह डील टाडा के आरोपियों की जमीन को जब्त होने से बचाने के लिए की गई थी? महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के संबंध अंडरवर्ल्ड से होने के आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अपने दावे से जुड़े सारे दस्तावेज वह उपयुक्त अधिकारियों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार को सौंप देंगे।

सिद्धू फिर से बने सिंह, झुकी चन्नी सरकार

मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने शहाब अली खान, मोहम्मद सलीम पटेल जैसे कई नामों का जिक्र करते हुए कहा कि इन लोगों का नवाब मलिक के साथ क्या लेना-देना है? मुंबई ब्लास्ट के आरोपियों से खरीदी गई जमीन का लेखा-जोखा पेश करते हुए फडणवीस ने कहा की 3 एकड़ जमीन सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदी गई और पेमेंट सिर्फ 20 लाख की हुई। यह पैसे सलीम पटेल के अकाउंट में जुड़े थे। पूर्व सीएम ने कहा कि जिस कई एकड़ जमीन की खरीद की गई इस डील में पावर आफ अटाॅर्नी सलीम पटेल है।

फडणवीस के खुलासे पर नवाब मलिक ने पलटवार करते हुए कहा, राई का पहाड़ बनाकर मामले को पेश किया गया

गौरतलब है कि सलीम पटेल को दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का प्रमुख बताया जाता है। कहा यह भी जाता है कि दाऊद के देश छोड़कर भाग जाने के बाद हसीना पारकर के पास ही सारे पैसे जमा होते थे जिसका हिसाब-किताब सलीम पटेल रखता था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों के ऊपर टाटा लगा हुआ था और उनकी जमीन जब्त होनी चाहिए थी। लेकिन नवाब मलिक ने आरोपियों से यह जमीन खरीद ली।

फडणवीस ने कुछ दिनों पहले ही यह दावा किया था कि वह दीपावली के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों का को उजागर करेंगे। मंगलवार को उन्होंने नवाब मलिक पर जमीन बम ब्लास्ट कर दिया। इस बारे में नवाब मलिक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है मगर फिलहाल उनको कई सवालों का जवाब देना भारी पड़ सकता है।

Exit mobile version