गूगल ने इंडियन स्ट्रीट फूड पानीपूरी पर क्यों बनाया डूडल, जानें वजह

लाइफस्टाइलगूगल ने इंडियन स्ट्रीट फूड पानीपूरी पर क्यों बनाया डूडल, जानें वजह

Date:

गूगल के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, ऐसे में आज जब आप गूगल खोल रहे होंगे तो आपको गूगल डूडल में पानीपूरी की तस्वीर और पानीपूरी गेम खेलने का मौका भी मिल रहा होगा. यदि आप अभी तक नहीं जानते हैं, तो जाकर देखें। क्या आप जानते हैं कि गूगल ने डूडल पर पानीपूरी की तस्वीर क्यों बनाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको गूगल के पानीपूरी डूडल से लेकर पानीपूरी की कहानी तक सब कुछ बताएंगे।

साल 2015 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों को 51 अलग-अलग स्वाद की पानीपूरी परोसी थी, जिसके बाद इनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया था । इसी का जश्न मनाने के लिए गूगल ने आज अपने डूडल में पानीपूरी की तस्वीर के साथ पानीपूरी गेम लॉन्च किया है.

पानीपूरी या गोलगप्पा क्या है?

पानीपूरी एक भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो आटे या सूजी, इमली या खट्टे पानी और आलू मसाला से बनी कुरकुरी पूरी से बनाया जाता है। भारतीय लोगों के अलावा लाखों विदेशी भी इस स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं। पानीपूरी को भारत के अलग-अलग शहरों और राज्यों में कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे पुचका, गोलगप्पा, गुपचुप, फुल्की, पानी, बताशे , पुरी आदि।

किस रेस्तरां ने विश्व रिकॉर्ड बनाया?

रेस्टोरेंट की इस उपलब्धि पर गूगल ने डूडल बनाया है. गूगल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित एक रेस्टोरेंट ने अलग-अलग स्वाद के साथ 51 तरह की पानीपूरी परोसी। इंदौर स्थित रेस्तरां ने ग्राहकों को 51 अलग-अलग स्वादों और पानी के साथ गोलगप्पे परोसे।

गूगल डूडल पर पानी पूरी गेम कैसे खेलें

पानीपूरी का ये गेम एक टाइमर से शुरू होता है. इस गेम में आपको ग्राहकों की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जितनी जल्दी हो सके जल आपूर्ति करने वाले की मदद करनी होगी। पानीपूरी परोसने के लिए ग्राहकों को नीचे स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में से अलग-अलग स्वाद वाला पानी चुनना होगा। आप जितनी देर तक सही स्वाद परोसते रहेंगे, उतनी देर तक आप खेल में बने रहेंगे।

द्रौपदी ने किया था पानी पूरी का आविष्कार

बहुत से लोगो को नही पता होगा कि पानीपूरी की शुरुआत कैसे हुई थी , तो हम आपको बता दे कि पानीपूरी की शुरुआत द्रौपदी ने की थी . पानीपूरी के आविष्कार के पीछे की कहानी यह है कि जब पांडव निर्वासन में रह रहे थे, तो द्रौपदी की सास कुंती ने उनसे पांचों पांडवों की भूख मिटाने के लिए बचे हुए गेहूं के आटे और आलू से कुछ बनाने के लिए कहा। जिसके बाद द्रौपदी ने पूड़ी और आलू का मसाला बनाकर परोसा था. ऐसा कहा जा सकता है कि पानीपूरी महाभारत काल से ही खाया जा रहा है और यह भारत के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक भी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related