Site icon Buziness Bytes Hindi

चाय वाले की तरह वैद्य का इंजीनियर बेटा क्यों नहीं बन सकता पीएम?

बिहार में भाजपा और जेडीयू की तलाक़ के बाद अब इस बात की चर्चा चाय की चुस्कियों के बीच होना आम बात हो गयी है कि जब एक चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है तो दूसरा क्यों नहीं? दरअसल बात नितीश कुमार की हो रही क्योंकि पिछले कुछ सालों से जब भी मोदी के मुकाबले प्रधानमंत्री पद के लिए विकल्प की बात आती है नितीश कुमार का नाम सामने आता है, यह अलग बात है कि नितीश कुमार हर बार विनम्रता से इस बहस को ठुकरा दिया और कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है. अब एकबार फिर जीडीयू के एक विधायक संजय सिंह ने सवाल उठाया है कि जब एक चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है और इस बात का पूरी दुनिया में ढिंढोरा पीट सकता है तो फिर एक वैद्य का इंजिनियर पुत्र देश का PM क्यों नहीं बन सकता। संजय सिंह का इशारा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की ओर था.  

चायवाले का बेटा कहकर पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए जीडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश आज नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है. संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए मोदी ने हुत हुआ महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले दिया था, 15 लाख रुपया हर देशवासी के बैंक अकॉउंट में जाने की बात कही थी, मैं पूछना चाहता हूँ कि मंहगाई के खिलाफ नारे का क्या हुआ, 15 लाख किधर गए, आज देश मंहगाई की मार से परेशान है. ऐसे ही 2019 के चुनाव में युवाओं से हर साल दो करोड़ नौकरिया देने की बात कही गयी थी, आज नौजवान बेरोज़गारी की हालत में सड़कों पर घूम रहा है. 

Read also: Big Breaking News: राजधानी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या,लाशें देख सिहर उठे लोग

बता दें कि इससे पहले नितीश के नए सहयोगी राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को विपक्ष के पीएम पद का मजबूत दावेदार बताया था. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के पास लगभग चार दशकों का संसदीय और प्रशासनिक अनुभव है. लोगों में उनकी साख भी अच्छी है. हालाँकि तेजस्वी ने कहा कि वह पूरे विपक्ष की तरफ से नीतीश जी की दावेदारी का दावा नहीं कर सकते। वहीँ नितीश कुमार ने एक फिर कहा कि उनका प्रयास और इच्छा विपक्ष को एक करने में हैं, प्रधानमंत्री बनने में नहीं.

Exit mobile version