कई अध्ययनों में यह बात निकल के आई है कि लडकियों की तुलना में लडको के लिए शादी करना ज्यादा आसान होता है , लेकिन फिर भी जब शादी कि बात आती है तो लड़के काफी आशंकित रहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि शादी कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं है, इसलिए इसका फैसला बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। इस दौरान मन में कई तरह के सवाल आना स्वाभाविक है, लड़कियों को भी इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन शादी को लेकर लड़कों में किस स्तर का डर देखा जाता है , ये तो सभी ने देखा है ।
यहां तक कि ऐसे लड़के जो किसी लड़की के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में होते है वो भी शादी के नाम पर बिल्कुल चुप से हो जाते है। भले ही हर लड़का ऐसा नहीं कर रहा है, लेकिन ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है जहां लड़का शादी का वादा करके लड़की के साथ रिलेशन में आता है। हालाँकि इसके पीछे कोई और मंशा भी हो सकती है. लेकिन यहां आप लड़कों के मन में शादी के डर के पीछे के कुछ अहम कारण जान सकते हैं, जिनके बारे में ChatGPT ने बताया है। बता दें कि परिस्थिति के अनुसार हर लड़के के लिए शादी न करने के कई कारण निकलकर आये है चलिए जानते है –
जो चाहो करने की आजादी नहीं होगी
शादी के नाम पर भागने वाले लड़कों का सबसे बड़ा डर यह होता है कि उनकी आज़ादी छिन जाएगी। शादी के बाद उन्हें अपनी मनमर्जी करने का मौका नहीं मिलेगा.
उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि शादी के बाद उनके सपनों और लक्ष्यों में कहीं न कहीं उनका जीवनसाथी भी शामिल हो जाएगा, जिसके चलते वह खुलकर अपने लिए फैसला नहीं कर पाएंगे।
परिवार चलाने के लिए पैसा कमाना है
शादी के बाद सबसे बड़ी चिंता परिवार चलाने की होती है जिसके लिए अधिक पैसा कमाना पड़ता है। शादी के बाद मौज-मस्ती में जुटाए गए पैसों को घर के राशन, फर्नीचर जैसी चीजों पर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में ज्यादा कमाई के दबाव से डरकर ज्यादातर लड़के यथासंभव लंबे समय तक शादी टालने की कोशिश करते हैं।
जीवन में रोमांस नहीं बचेगा
शादीशुदा लोगों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि शादी के बाद उनमें रोमांस नहीं रह जाता है। शादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियां निभाते-निभाते इंसान थक जाता है। ये सब सुनकर कई लड़के डर जाते है. जिसके चलते वह उस लड़की के साथ रहने को तैयार नहीं है जिसे वह सालों से जानता और प्यार करता है।
मित्रों का साथ याद आएगा
शादी के बाद प्राथमिकताएं बदल जाती हैं. ऑफिस के बाद हर दिन दोस्तों के साथ बाहर जाना संभव नहीं है और न ही शादी के बाद आप पूरी रात दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। ये सभी बदलाव लड़कों के लिए आसान नहीं हैं। ऐसे में शादी के बाद अपनी सामाजिक जिंदगी में बदलाव के बारे में सोचकर कई लड़के असहज होने लगते हैं और इस बंधन में बंधने से बचते हैं।
संतान की जिम्मेदारी संभालनी होगी
खुद को पिता समझने से इंसान को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होता है। पिता को भले ही हमेशा सख्त के रूप में चित्रित किया गया हो, लेकिन हर कोई इस भूमिका की कठिनाई को जानता है। ऐसे में यह भी एक कारण है, जिसके कारण कई लड़के शादी से डरते हैं।

