Weather Update: लू की चपेट में पूरा उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेशWeather Update: लू की चपेट में पूरा उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर राज्यों में...

Date:

मेरठ। उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से एक बार फिर लू की चपेट में है। मेरठ सहित कई जिलों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार उप्र, मप्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश,जम्मू, झारखंड, उत्तराखंड, विदर्भ के अलावा उप्र के दक्षिणी इलाकों में अभी तीन दिन तक लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पूर्वी हिस्सों में आने वाले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है।

Also read: खराब मौसम में CM Dhami के हेलीकाप्टर की Emergency लैंडिंग

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने के अलावा देश के अन्य प्रांतों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी तीन दिनों में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होना है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि देश के अन्य भागों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। वहीं उप्र, गुजरात,राजस्थान और मध्यप्रदेश में तापमान में तेजी मिलेगी। इन राज्यों में आने वाले तीन दिन तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि आगामी 10 जून के बाद इन सभी राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मेरठ सहित देश की राजधानी दिल्ली में आज भी झुलसाने वाली लू और गर्मी की संभावना है।

Also read: आज से मौसम में बदलाव, चारधाम रूट पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार के दिन लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार में आज 20-30 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी। इसके चलते लोगों को  भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आगामी मंगलवार को तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश जिलों में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। जबकि मध्य भारत के राज्यों और जिलों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जम्मू, राजस्थान, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, झारखंड,उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश में दो दिनों तक लू चलने की आशंका जताई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...