Site icon Buziness Bytes Hindi

WHO ने डराया, कहा– कोरोना महामारी का अंत अभी काफी दूर


WHO ने डराया, कहा– कोरोना महामारी का अंत अभी काफी दूर

संयुक्त राष्ट्र: विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि भले ही दुनियाभर में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, महामारी का अंत अब भी काफी दूर है. बहरहाल, जन स्वास्थ्य के संबंध में कड़े कदम उठाकर कुछ महीनों में इसे काबू में किया जा सकता है.

बढ़ रहा है मौतों का सिलसिला
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, ”दुनिया भर में जनवरी और फरवरी में लगातार छह हफ्तों तक संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई. अब हम लगातार सात सप्ताह से मामलों में वृद्धि देख रहे हैं और चार सप्ताह से मौत के मामलों में इजाफा हो रहा है. पिछले सप्ताह, एक सप्ताह में सबसे अधिक मामले सामने आए. उससे पहले तीन बार उससे ज्यादा मामले आए हैं. एशिया और पश्चिम एशिया के कई देशों में मामलों में भारी वृद्धि देखने को मिली है.”गेब्रेयसस ने जेनेवा में पत्रकारों से कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 रोधी टीकों की 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. टीका शक्तिशाली हथियार तो है लेकिन यही एकमात्र हथियार नहीं है.

Exit mobile version