टाइगर श्रॉफ की फिल्म में इंट्री मारने वाली कौन है यह अदाकारा

बॉलीवुडटाइगर श्रॉफ की फिल्म में इंट्री मारने वाली कौन है यह अदाकारा

Date:


टाइगर श्रॉफ की फिल्म में इंट्री मारने वाली कौन है यह अदाकारा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गणपत’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने ‘गणपत’ फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया था। जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म का एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पोस्टर में टाइगर श्रॉफ दमदार रूप में दिखाई दिए थे। फैंस को ‘गणपत’ फिल्म का यह पोस्टर काफी पसंद आया था। इसी बीच मेकर्स ने ‘गणपत’ फिल्म को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। जब से फिल्म का ऐलान हुआ था तब से फैंस इंतजार में थे कि टाइगर श्रॉफ ‘गणपत’ में किस अदाकारा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। इसके बाद अब दर्शकों के सामने टीजर के जरिए अभिनेत्री की पहली झलक सामने आ गई है।

‘गणपत’ फिल्म का टीजर आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेकर्स ने अदाकारा का न ही नाम बताया और न ही चेहरा दिखाया। लेकिन मीडिया में यह खबर तेज है कि टाइगर श्रॉफ के अपोजिट अभिनेत्री कृति सेनन अहम किरदार में दिखाई देंगी। ‘गणपत’ का टीजर पोस्ट करने के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘सुना है मुड़ने वाली है कल सुबह 10.40 बजे।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related