Site icon Buziness Bytes Hindi

बीजेपी की तरफ से यूपी का अगला सीएम कौन? राजभर ने खड़ा कर दिया नया विवाद 


बीजेपी की तरफ से यूपी का अगला सीएम कौन? राजभर ने खड़ा कर दिया नया विवाद 

राजभर के इस बयान को लेकर काफी मायने भी निकाले जा रहे हैं, साथ ही टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि यह बयान ऐसे समय पर आया है जब चुनाव आयोग, चुनाव की तिथियों का ऐलान कभी भी कर सकती है। 

शुक्रवार को यूपी की सियासत में उस समय हड़कंप मच गया जब मऊ से पूर्व बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने एक भरी सभा में इस बात की घोषणा कर दी कि  एमएलसी ए.के शर्मा भविष्य में यूपी के मुख्यमंत्री हो सकते है। ए.के शर्मा पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाते हैं और यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।  

राजभर का इस बाबत एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रह हैं कि,’ए.के शर्मा भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।’ यही नहीं उन्होंने इस मंच से यह भी कहा कि, ‘हम शर्मा जी मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं और अब आगे उन्हीं के लिए काम करेंगे।’

Read also: राजभर ने किया दावा, एसबीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी का अगला सीएम कैंडिडेट कौन होगा? इसको लेकर एक बार फिर से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि राजभर के इस बयान को लेकर काफी मायने भी निकाले जा रहे हैं, साथ ही टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि यह बयान ऐसे समय पर आया है जब चुनाव आयोग, चुनाव की तिथियों का ऐलान कभी भी कर सकती है।  

हालांकि अभी तक तो बीजेपी यूपी चुनाव को योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में लड़ने और अगला सीएम फेस भी उन्हीं को तय करने की बात करती रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य बीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं ने भी गाहे बगाहे इस बात का संकेत दिया है। आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के अवसर पर एक रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने UP+YOGI= ‘उपयोगी’ का नारा दिया था।

इसके आलावा आपको वह तस्वीर भी याद दिला दें जो कि काफी चर्चित हुई थी, जिसमें योगी की पीठ पर पीएम मोदी हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक मजेदार ट्वीट भी किया किया था और बताया था कि, मोदी ने योगी के कान में कहा कि – ‘मुख्यमंत्री योगी तेज तर्रार बैटिंग करो, पूरी मजबूती से लड़ो, विजय निश्चित है।’

Read also: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि एके शर्मा पूर्व ब्यूरोक्रैट हैं और वे पीएमओ में अहम भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने जिस तरह से अपनी नौकरी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए, वह भी काम चौकानें वाला नहीं था। और लखनऊ में उन्हें सीएम योगी के एकदम बगल वाला बंगला अलॉट करने की खबर भी सुर्खियों में छाई थी।

Exit mobile version