Site icon Buziness Bytes Hindi

चर्चित एंकर निवेशक आखिर है कौन

बाजार:- कल यानी 4 मई का दिन शेयर बाजार के लिए काफी बड़ा दिन के क्योंकि कल सबसे बड़ी बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम का IPO खुलने को हैं। इसके IPO का सभी को बेसब्री से इंतजार है वही LIC ने एंकर निवेशकों से 5627 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए हैं। एंकर निवेशकों के लिए IPO एक दिन पूर्व ही खुल जाता है। लेकिन सभी के मन मे इन एंकर निवेशकों को लेकर कई सवाल रहते हैं कि आखिर यह कैसे निवेशक हैं जिन्हें शेयर बाजार में अधिक महत्व मिलता है और यह अपना बाजार एक दिन पूर्व आरम्भ कर देते हैं।

अगर हम एंकर निवेशकों की बात करें तो यह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स होते हैं जो सामान्यतः किसी संस्थान जैसे म्युचुअल फंड ,पेंशन आदि को सन्दर्भित करते हैं। यह ऐसे निवेशकों में से है जो किसी बड़ी कम्पनी के शेयर सबसे अधिक ख़रीदते हैं। यह विदेशी और भारतीय दोनो हो सकते हैं। एंकर निवेशकों को लेकर बीएसई ने कहा है कि एंकर निवेशकों को जितने शेयर आवंटित हुए हैं, उसमें करीब 71.12 फीसदी 15 घरेलू म्यूचुअल फंडों को 99 स्कीमों के जरिए मिले हैं।
एंकर निवेशकों के संदर्भ में ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि यह वह निवेश है जिन्हें शेयर बाजर में 2009 में शामिल किया गया। इश्यू के क्यूआईबी हिस्से का यह ज्यादा से ज्यादा 30 फीसदी सब्सक्राइब कर सकते हैं. वही एक एंकर निवेशक को किसी इश्यू में कम से कम 10 करोड़ रुपये का निवेश करना होता है। वही यह आम लोगों की तरह निवेश कर मुनाफा नहीं कमा सकते हैं।
Exit mobile version