Seema Haider Love Story : नोएडा के रबुपुरा निवासी सचिन के संपर्क में पबजी गेम से संपर्क में आई पाकिस्तानी सीमा हैदर को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। सीमा हैदर नेपाल से नोएडा जिस बस से आई। उसका टिकट उसने नहीं लिया था। उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति बस में सफर कर रहा था। एटीएस ने लंबी पूछताछ के बाद ये मान लिया है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस नहीं है।
सीमा हैदर पर UP के डीजा ने बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि नेपाल से नोएडा की बस में सीमा के साथ एक और दूसरा व्यक्ति था। उसकी पहचान की जा रही है।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने शक के आधार पर लंबी पूछताछ की है। इसके अलावा सचिन और उसके पिता से जांच एजेंसी ने सवाल किए। एटीएस सीमा के बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी। लंबी पूछताछ के बाद एटीएस ने ये माना है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस नहीं है। यूपी के डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि सीमा हैदर को वापस भेजने की legal process चल रही है। उसको Pakistan जल्द वापस भेजा जाएगा। Deport करने की तैयारी चल रही है।
नेपाल से नोएडा की बस में साथ में कौन?
बता दें कि पब्जी गेम से नोएडा के सचिन के संपर्क में आई सीमा हैदर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सीमा हैदर नेपाल से नोएडा जिस बस में आई। उसका टिकट किराया उसने नहीं दिया। सीमा के टिकट का भुगतान बस में बैठे एक अन्य युवक ने किया था। हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि वह व्यक्ति कौन था। सवाल है कि क्या सीमा नेपाल से किसी और के साथ आई थी?
लोग नहीं चाहते, सीमा जाए पाकिस्तान
इधर स्थानीय निवासियों में सीमा की चर्चा है। एजेंसियों से पूछताछ के बाद सीमा को क्लीन चिट मिली है। स्थानीय लोग नहीं चाहते कि सीमा पाकिस्तान वापस जाए। एटीएस की पूछताछ के बाद सुरक्षा के मददेनजर सीमा और सचिन को किसी अन्य घर में रखा है। कोई उन तक नहीं पहुंच सका।
पब्जी गेम से शुरू प्रेम कहानी
पाकिस्तान के कराची की निवासी सीमा हैदर पबजी खेलने के दौरान रबूपुरा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थी। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। प्यार को पाने के लिए सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रबूपुरा आकर रहने लगी थी। छह जुलाई को पुलिस ने सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया था। डेढ़ माह तक सीमा अवैध तरीके से रबूपुरा में रही। इसकी भनक स्थानीय एजेंसी तक को नहीं लगी।
