Site icon Buziness Bytes Hindi

Whitehouse ने बेड़ियों में बंधे निर्वासितों का वीडियो किया जारी, ट्रम्प बोले “wow’

deport

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस तो भेजा जा रहा है लेकिन उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब डोनाल्ड ट्रम्प को प्रधानमंत्री मोदी अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। अमेरिका से लौटे डेपोर्टेड भारतीय अपनी आपबीती में बता रहे हैं कि कैसे उन्हें जंजीरों में बांधकर रखा गया और उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। व्हाइट हाउस द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजा जा रहा है। जले पर नमक छिड़कने वाली बात यह हुई कि इस वीडियो पर एलन मस्क ने खुशी जताई है. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा है कि वाह!

ट्रम्प की इस हरकत के बाद भारत में इस पर राजनीति शुरू हो गई है। वाइट हाउस द्वारा जारी वीडियो में एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिख रहे हैं। एयरपोर्ट पर विमान के सामने एक बॉक्स में हथकड़िया और बेड़ियाँ रखी हुई हैं, अमरीकी सेना के जवान लोगों को जंजीरों से बाँध रहे हैं और फिर उन्हें विमान में बैठाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को जंजीरों से बांधकर वापस भेजने की बात सच है। व्हाइट हाउस की ओर से वीडियो जारी होने और ट्रम्प द्वारा ख़ुशी का इज़हार करने के बाद लोगों का मानना ​​है कि भारतीय लोगों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया होगा।

वीडियो सामने आने के बाद भारत में इस पर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा है कि अमेरिका हर दिन भारत का अपमान कर रहा है। व्हाइट हाउस हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां पहने भारतीयों की तस्वीरें जारी कर रहा है। महापुरुष की महाचुप्पी देश को परेशान कर रही है। 144 करोड़ भारतीयों का नेता इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है? मोदी के मुंह से विरोध का एक शब्द क्यों नहीं निकलता?

बता दें कि अमेरिका से तीन विमान निर्वासित भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। अब तक कुल 332 लोगों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। इसमें शामिल कई लोगों ने मीडिया को बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें बेड़ियों में बांधा गया और हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें थीं।

Exit mobile version