Site icon Buziness Bytes Hindi

SP Leader Akhilesh Yadav: अपनी बनाई किस सड़क पर पीएम मोदी हवाई जहाज़ से उतरे, अखिलेश का सवाल

समाजवादी पार्टी सुप्रीमों प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए अक्सर अपने कार्यकाल में बनाये गए एक्सप्रेस वे का सहारा लेते हैं, आज आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख ने एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए इसी टॉपिक का सहारा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूछा कि प्रधानमंत्री बताएं कि अपनी बनाई हुई किस सड़क पर हवाई जहाज़ से उतरे हैं. अखिलेश पहली बरसात में उस बुंदेलखंड एक्सप्रेस के धंसने पर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष कर रहे थे जिसका उन्होंने कुछ ही पहले उद्घाटन किया था. 

भाजपा पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे डिजाइन किया ,लेकिन उस पर कोई हवाई जहाज तो नहीं उतर पाया. अपनी सरकार के कार्यकाल में बनी सड़क की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि ये डिजाइन समाजवादियों की थी, इसीलिए यहां हरकुलस उतर गया. अखिलेश यादव ने पत्रकारों को भी घेरते हुए हुए कहा कि इस सवाल के जवाब पर सभी पत्रकार गूंगे हो जाते हैं. सपा प्रमुख ने पत्रकारों से सवाल किया कि वह बताएं कि बीजेपी ने खुद क्या ऐसी कोई सड़क डिजाइन की हो जिसपर हवाई जहाज़ उतरा हो. 

Read also: भारत जोड़ो यात्रा में नफरती सोच वालों की कोई जगह नहीं: राहुल गाँधी

आजमगढ़ दौरे पर अखिलेश यादव से जब 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया कि पीएम मोदी को कौन टक्कर दे सकता है. सपा सुप्रीमो ने कहा कि आप जिनसे टक्कर लेने की बात पूछ रहे हैं उन्होंने क्या कोई ऐसी सड़क बनाई है जिस पर वह खुद हवाई जहाज से उतरे हों. अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ का एयरपोर्ट बनकर तैयार है मगर समाजवादियों का गढ़ होने की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा रहा है.

Exit mobile version