शरीर के किन जगहों पर तिल होना माना जाता हैं बेहद अशुभ

धर्मशरीर के किन जगहों पर तिल होना माना जाता हैं बेहद अशुभ

Date:

सामुद्रिक शास्त्र में आपके शरीर की बनावट और शरीर में मौजूद निशानों को देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातें बताई जा सकती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में भी शरीर पर मौजूद तिल का महत्व बताया गया है। शरीर पर मौजूद कुछ तिल व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं तो कुछ तिल आपके लिए अशुभ साबित होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर पर मौजूद कौन से तिल अशुभ माने जाते हैं।

तिल का रंग और अर्थ

शरीर पर मौजूद तिल के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर तिल का रंग काला है तो यह शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम दे सकता है। वहीं शरीर पर लाल रंग का तिल होना शुभ फलदायी होता है। लाल तिल धन, समृद्धि और सुख की प्राप्ति का संकेत देते हैं।

माथे के बायीं ओर काला तिल

यदि माथे के बायीं ओर तिल हो तो यह समुद्रशास्त्र के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति केवल अपने बारे में ही सोचता है। ऐसे लोग दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचते हैं। यानी इनमें स्वार्थ की भावना अधिक होती है, जिसके कारण कई बार परिवार में लोग इन्हें गलत तरीके से लेते हैं और अपमान भी सहना पड़ता है।

भौंह के बायीं ओर तिल का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की भौंह के बाईं ओर तिल है तो ऐसे लोगों को व्यापार और नौकरी दोनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए उन्हें बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और संघर्ष करना पड़ता है। कई बार इन्हें कार्यस्थल पर बदला लेने की भी चिंता सता सकती है।

होंठ पर तिल का मतलब

यदि किसी व्यक्ति के होठों पर तिल है तो उसे अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को मोटापे और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैसे होठों पर तिल का होना भी व्यक्ति को रोमांटिक और कामुक प्रवृत्ति देता है, ऐसा समुद्रशास्त्र में बताया गया है।

नाक और आंख पर तिल का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति की नाक और बायीं आंख पर तिल हो तो वह व्यक्ति स्वाभिमानी स्वभाव का होता है। ऐसे लोग दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाने वाले होते हैं। दरअसल, वे मन ही मन यही सोचते रहते हैं कि उनसे ज्यादा किसी के पास कुछ नहीं हो सकता। यानी हर बात पर नाक चढ़ाने की कोशिश करते हैं. वैसे आंखों पर तिल होने के बारे में यह भी कहा जाता है कि व्यक्ति पिछले जन्म में सांप की योनि में रहा होगा। उन्हें पूर्वाभास भी होता रहता है.

पीठ पर तिल का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के कंधे के नीचे तिल है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें छोटी से छोटी सफलता हासिल करने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। वैसे पीठ पर तिल होने पर व्यक्ति थोड़ा आलसी भी हो सकता है। ऐसे लोग थोड़े काम टालने वाले होते हैं और आराम पसंद करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...