कहाँ करे FD निवेश और पाए अधिक लाभ?

बिज़नेसकहाँ करे FD निवेश और पाए अधिक लाभ?

Date:


कहाँ करे FD निवेश और पाए अधिक लाभ?

सावधि जमा (FD) बाजार में मौजूद निवेश के वकल्पों में सबसे सुरक्षित विकल्प है। निवेश से अधिक रिटर्न पाने के लिए सर्वोत्तम फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) योजना खोजना बहुत महत्वपूर्ण है। बेहतर FD स्कीम चुनने के लिए, आपको FD करवाने से पहले कुछ कारकों पर विचार करना आवश्यक है जैसे इंटरेस्ट रेट, बैंक या वित्तीय संस्थानों की विश्वसनीयता, कुल लाभ, ब्याज चक्रवृद्धि आवृत्ति आदि जैसे कारकों पर विचार करना काफी अहम है।

भारत में, FD बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) दोनों द्वारा पेश किए जाते हैं। एनबीएफसी या कॉरपोरेट कंपनियों में एफडी निवेश आमतौर पर बैंकों की तुलना में उच्च ब्याज दर देते हैं।

Read also: इन वजहों से Bajaj Finance Online FD में निवेश करना फायदेमंद है

FD पर उच्च ब्याज़ दर देने वाले शीर्ष बैंक

  • YES  बैंक अपने ग्राहकों को सबसे उच्च ब्याज देता है जो 3.25% -6.50% है।  तो इस बैंक में FD निवेश करना एक बेहतर कदम हो सकता है। 
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में FD करवाना सर्वोत्तम विचार है क्योकि यह बैंक अधिक ब्याद दर देता है। यह बैंक अपने ग्राहकों को 2.90%-5.40% इंटरेस्ट रेट प्रदान करता है ।
  • ICICI बैंक में FD स्कीम के द्वारा आप 2.50%-5.50% इंटरेस्ट रेट पा सकते है। 
  • आप Induslnd बैंक की FD स्कीम के द्वारा भी अधिक लाभ पा सकते है। यह बैंक अपने ग्राहकों को 2.50% -5.50% इंटरेस्ट देता है। 

शीर्ष NBFC एफडी ब्याज दरें (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां)

  • LIC Housing Finance FD स्कीम के तहत आप 5.25% से 5.75% का लाभ कमा सकते है। 
  • बजाज फाइनेंस लिमिटेड, ICRA और CRISIL से अच्छी क्रेडिट रेटिंग में शामिल है। ये कंपनी वरिष्ठ नागरिकों और सामान्य ग्राहकों को 5.25% से 5.75% तक की ब्याज दर प्रदान करती हैं।
  • PNB हाउसिंग फाइनेंस  FD निवेश में सामान्य ग्राहकों को 5.90% से 6.70% ब्याज दर देता है वही वृद्धो को 6.15% से 6.95% प्रदान करता है।   
  • आप ICICI होम फाइनेंस FD स्कीम में इन्वेस्ट करके भी अधिक लाभ कमा सकते है। यह कंपनी अपने ग्राहकों को 5.25% to 6.65% इंटरेस्ट रेट देती है। 

Read also: अपने वेतन का एक हिस्सा Bajaj Finance FD में निवेश करें

यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो बाजार से संबंधित जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और अच्छे रिटर्न के साथ सुरक्षित तरीके से लाभ कमाने में विश्वाश रखते हैं, तो FD आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। उपयुक्त बैंको और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में FD निवेश करके आप एक बेहतर भविष्य सुरक्षित कर सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related