Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में कब होगा चुनाव और कितने चरण में , आज EC करेगी घोषणा 


यूपी में कब होगा चुनाव और कितने चरण में , आज EC करेगी घोषणा 

सूत्रों के मुताबिक यूपी में 5 से 8 चरणों में चुनाव हो सकते है। इसका कारण कोरोना को बताया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर और शांति से चुनाव हो, यूपी पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

आखिर जिस समय का इंतजार सभी को था वह आ गया है। शनिवार की दोपहर को करीब साढ़े 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। ये चुनाव यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने हैं. साथ ही चुनाव आयोग इस बात की जानकारी दे सकती  है कि किस राज्य में कितने चरण में चुनाव होंगे।

Read also: हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से पूछा, क्या हो सकती है वोटिंग ऑनलाइन?

बता दें कि देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके बाद अभी हाल ही में चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ भी बैठक की थी. तब यह आशंका जताई जा रही थी कि शायद चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह बात साफ़ हो गयी है कि चुनाव नहीं टाले गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक यूपी में 5 से 8 चरणों में चुनाव हो सकते है।  इसका कारण कोरोना को बताया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर और शांति से चुनाव हो, यूपी पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि  केंद्रीय बलों की 150 कंपनी प्रदेश में आने की तैयारी कर रही है जो 10 जनवरी तक प्रदेश में आ जाएगी।

यही नहीं केंद्रीय बालों के साथ मिलकर यूपी पुलिस अति संवेदनशील व संवेदनशील इलाकों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च की प्रक्रिया भी करेंगे। 

Read also: वैश्विक कोरोना मामलों में वृद्धि, केस 30.26 करोड़ से ज्यादा हुए

कोरोना को देखते हुए यूपी में सभी पार्टियों ने वर्चुअल रैली या जनसभाओं की तैयारी करना शुरू किया है। जिसमें बनारस में ‘आप’ की तरफ से आयोजित ‘केजरीवाल गारंटी’ जनसभा को वर्चुअल आयोजन किया जायेगा। इस रैली को ‘आप’ के सांसद संजय सिंह ऑनलाइन संबोधित करेंगे। तो वहीं कांग्रेस की प्रियंका गांधी भी ऑनलाइन संवाद साधेंगी। इसके पहले भी बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने अपनी रैलियां कैंसिल कर दी है।

Exit mobile version