मुख्यमंत्री जी कब रुकेगा इलाज के अभाव में हो रही मौतों का सिलसिला: अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री जी कब रुकेगा इलाज के अभाव में हो रही मौतों का...

Date:


मुख्यमंत्री जी कब रुकेगा इलाज के अभाव में हो रही मौतों का सिलसिला: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में राज्य सरकार की असफल नीतियों की कठोर आलोचना और भर्तस्ना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से स्थितियां भयावहता की गम्भीरतम स्थिति तक पहुँच गयी हैं। राजधानी लखनऊ चीन का वुहान बन चुका है, यहाँ के अधिकांश मोहल्ले मौत के मातम में डूबे हुए हैं। सरकार और उसकी व्यवस्था पंगुता के शिकार हैं, उसकी अक्षमता और अनुभवहीनता ने प्रदेश की जनता को घोर संकट में डाल दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछते हुए कहा कि आखिर हो रही मौतों के लिये कौन जिम्मेदार है और संक्रमण से मौत के तांडव को रोकने की कोई स्पष्ट कार्ययोजना क्यूँ नही है। हवा हवाई दावों और वादों का धरातल पर असर नकारात्मक क्यूँ है? उन्होंने कहा कि सरकार में अंशमात्र भी नैतिक बल हो तो संक्रमण के व्यापक फैलाव और मौतों की जिम्मेदारी स्वयं आगे आकर ले और यह बताये की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर संक्रमणकाल में कहा है या उन्हें सरकार ने जबरन छुट्टी पर भेज दिया है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ब्रांडिंग और बड़ी-बड़ी बयानबाजी के लिए कुख्यात राज्य के मुखिया बताएं की राज्य में टीकाकरण अभियान निम्न स्तर तक सुस्त क्यूँ है? युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत क्यूँ नही की गई। अभी तक प्रदेश में मात्र 4 प्रतिशत के लगभग ही वैक्सीनेशन क्यूँ हो पाया।

श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ऑक्सीजन और रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है, ये 5 से लेकर 25 गुना तक महँगे दामों में बेंचे जा रहे हैं। यह महापाप और अमानवीय भ्रष्टाचार कब बंद होगा? ऑक्सीजन और रेमेडिसिविर इंजेक्शन की सुचारू आपूर्ति कब तक दुरुस्त होगी?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने राज्य सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बताये की अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिये ऑक्सीजन, बेड, दवाइयां, आईसीयू और वेंटिलेटर की कमी इतनी भयावहता के बाद भी इतने लंबे समय तक दूर क्यूँ नही की गई, क्या ये कुछ संगठित गिरोहों को फायदा पहुंचाने के खेल प्रतीत नही होता है? ये कलंकित व्यापार कब रुकेगा?

लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 तक के बेडों की अस्पतालों में संख्या पहले की अपेक्षा क्यूँ घट गयी?

कोविड महामारी की दूसरी लहर की चेतावनी विभिन्न विषेज्ञों द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी फिर इससे लड़ने के लिए आवश्यक प्रबन्ध क्यूँ नही किये गए, आखिर तथाकथित टीम 11 कर क्या रही थी?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...