कब पियें और कब नहीं पियें पानी

लाइफस्टाइलकब पियें और कब नहीं पियें पानी

Date:


कब पियें और कब नहीं पियें पानी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी का सेवन करना जरूरी है. संसार में जितने भी प्राणी हैं सभी को जल की आवश्यकता पड़ती है. जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. हमारे शरीर में 60 प्रतिशत पानी पाया जाता है. अममून जब हमें प्यास लगती है तब हम पानी का सेवन कर लेते हैं, परंतु ऐसा करना ठीक नहीं है. आज हम आपको बताएंगे कि किस समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए.

सही मात्रा में सेवन करने के फायदे
सही मात्रा में जल का सेवन करने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है. पानी का सही मात्रा में सेवन बॅाडी सेल्स को मजबूत बनाने का काम भी करता है.

पर्याप्त मात्रा में सेवन न करने के नुकसान
पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने से कमजोरी होने लगती है. शरीर में पानी की कमी से कई तरहों की बीमारियों के होने का खतरा रहता है.

सोने से ठीक पहले पानी का सेवन न करें
सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. अगर आप सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करेंगे तो आपको रात में बार-बार टॅायलेट जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाएगी. नींद पूरी न होने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है.

रात को इस समय पानी का सेवन करना है लाभदायक
रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है. इस समय पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॅाक्सिन बाहर निकलते हैं. इस समय गुनगुना पानी का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है.

सोने से आधा घंटा पहले कर सकते हैं पानी का सेवन
अगर आपको सोने से पहले पानी पीने की आदत है तो सोने से आधा घंटा पहले पानी का सेवन कर लें. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...