जब फेलियर पर कोई स्टडी होगी तो कोविड-19, जीएसटी और नोटबंदी होंगे विषय : राहुल

फीचर्डजब फेलियर पर कोई स्टडी होगी तो कोविड-19, जीएसटी और नोटबंदी होंगे...

Date:


जब फेलियर पर कोई स्टडी होगी तो कोविड-19, जीएसटी और नोटबंदी होंगे विषय : राहुल

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं और हर रोज करीब 25 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। अब कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर आ गया है। इस मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो साझा कर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भविष्य में जब फेलियर पर कोई स्टडी होगी, तो इन बातों को बताया जाएगा।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का ज़िक्र
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने वीडियो के कैप्शन में तीन मामलों का जिक्र किया है। कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी का लागू करना। राहुल ने कहा कि इन्हें हार्वर्ड के बिजनेस स्कूल में फेलियर के तौर पर पढ़ाया जाएगा।

पीएम मोदी का 21 दिन वाला वीडियो किया शेयर
कांग्रेस नेता ने अपने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को 21 दिनों में जीता जाएगा। वीडियो में दिखाया गया है कि अब कोरोना वायरस से जारी जंग को सौ दिन से ऊपर हो गए हैं, जबकि भारत कोरोना वायरस की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है।

गौरतलब है कि कोरोना संकट को लेकर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया था, तब शुरुआत में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया था और लोगों को नियमों का पालन करने को कहा गया था। हालांकि, लॉकडाउन करीब तीन महीने तक चला और अभी भी अनलॉक के दौरान भी सबकुछ सामान्य नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...