Site icon Buziness Bytes Hindi

मार्केट में नीचे खिसका रुपया तो मोदी पर गिरी आलोचनाओं की गाज

बाजार:- रुपया लगातार नीचे खिसक रहा है अगर हम रुपये की तुलना डॉलर से करे तो इसकी स्थिति काफी खराब है। कल बन्द होते बाजार में 1 डॉलर 77.72 रुपये का हो गया जिसके चलते देश की करेंसी का भाव गिरावट के साथ बन्द हुआ। रुपये में आई इस गिरावट के चलते देश महंगाई की मार झेल रहा है वही सत्ताधारी दल भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष देश मे बढ़ी महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है और कह रहा है कि अगर मोदी सरकार ने सही और सुद्रण नीतियों से काम किया होता तो आज देश इस महंगाई की मार को नहीं झेलता।
रुपया में दर्ज हुई गिरावट को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर ट्वीट किया है और कहा है कि रुपया एक बार फिर नीचे खिसक गया है! रुपये, पेट्रोल और गैस सिलेंडर में होड़ मची है! हर भारतीय चिंता में डूबा है, लेकिन क्या प्रधानमंत्री-वित्तमंत्री को इसकी परवाह है?” उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मोदी सरकार की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं लोग पूर्ण रूप से देश मे बढ़ी महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें रुपये में आई गिरावट सीधे हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगी इससे हमारे इम्पोर्ट बिल बढ़ जाते हैं। हम जब विदेश से कोई सामान खरीदते हैं तो उसके लिए हमे पहले के मुकाबले अधिक भुगतान करना पड़ता है। जिसके चलते देश मे वह सामन महंगे दामों में बिकता है और महंगाई बढ़ती है व हमारी जीडीपी ग्रोथ भी प्रभावित होती है। वही अगर हम मोदी सरकार की आलोचनाओं पर ध्यान केंद्रीत करे तो इसके पीछे सबसे अमुख कारण इनके सत्ता में रहते हुए महंगाई का तहिमाम मचना। क्योंकि आज से पूर्व भारत मे कभी भी इतनी महंगाई नहीं आई है लेकिन जब से केंद्र का नेतृत्व मोदी सरकार के हाँथो में गया है महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और 400 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर अब 1000 के पार हो गया है।
Exit mobile version