Site icon Buziness Bytes Hindi

जब सनी देओल ने नाचने वालियों से की थी शाहरुख़ की तुलना


जब सनी देओल ने नाचने वालियों से की थी शाहरुख़ की तुलना

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने रोमांस के किंग शाहरुख खान की तुलना मुजरेवालियों से कर दी थी। दरअसल, शाहरुख खान और सनी देओल ने साल 1993 में रिलीज़ हुई यशराज चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव हो गया। जिसके चलते दोनों के बीच 16 सालों से बातचीत बंद रही है। वहीं, शाहरुख और सनी ने फिल्म ‘डर’ के बाद किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया।

एक समय था जब शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें कई लोग अपनी शादियों और निजी समारोह में नाचने के लिए बुलाते थे। इसके लिए शाहरुख बड़ी रकम लेते थे। उसी दौरान शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘शादियों में नाचकर पैसा कमाते समय मैं उन फिल्म में काम करने से बच जाता हूँ, जो मैं नहीं करना चाहता।’

शाहरुख के इस इंटरव्यू पर सनी देओल ने निशाना साधते हुए कहा था, ‘शादियों में केवल मुजरेवाली नाचती हैं, एक्टर्स नहीं। मुझे लगता है कि एक्टर्स को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। किसी करीबी दोस्त की शादी में नाचना सही है, लेकिन शादियों में नाचने के लिए पैसे लेना, यह सही नहीं है।’

Exit mobile version