मुंबई: अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। रिहाना के इस ट्वीट पर कंगना रनौत भड़क गयीं और रिहाना को बेवक़ूफ़ तक कह डाला|
किसान आंदोलन को समर्थन देने वाली पहली इंटरनेशनल स्टार
रिहाना पहली इंटरनेशनल स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।” रिहाना के इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी रिहाना के ट्वीट की प्रशंसा की।
आतंकवादी हैं किसान
रिहाना के ट्वीट पर कंगना ने कहा-” इसके बारे में कोई भी बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं। ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।”

