Site icon Buziness Bytes Hindi

जब जान बचाने के लिए लाल क़िले की खाई कूदने लगे अर्धसैनिक बल के जवान


जब जान बचाने के लिए लाल क़िले की खाई कूदने लगे अर्धसैनिक बल के जवान

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को अराजकता और हिंसा का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला.किसानों ने दिल्‍ली के कई स्‍थानों पर जमकर बवाल काटा और पुलिस से उनकी झड़प हुई.हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्‍तेमाल किया. किसानों का एक जत्था लाल किले के भीतर भी पहुंच गया. किसानों को लाल किले में प्रवेश करने से रोकने के लिए तैनात पुलिस वालों से उनकी झड़प हो गयी. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, एक दर्जन पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को हमलावरों की भीड़ से बचने के लिए, लाल किला परिसर में 15 फुट की दीवार पर हाथापाई करते और अंत में कूदने के लिए मजबूर होते हुए देखा गया.

वीडियो में भीड़ द्वारा पुलिस को लाठियों और डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के जवान काफी मुश्किल से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और अंत में वो नीचे गिर जा रहे हैं. वीडियो देखकर आप हैरान रह जायेंगे कि किस तरीके से किसान पुलिस वालों पर वार कर रहे हैं और वो कैसे अपनी जान बचाने के लिए दीवार पकड़कर घिसटते हुए जवान गिर रहे हैं.

बताते चले कि इस हिंसा में लगभग 80 पुलिस के जवान घायल हो गये हैं. जबकि ट्रैक्‍टर हादसे में एक किसान की मौत हो गई.

Exit mobile version