जानिए गेहूं के फेस पैक लगाने के फायदे , सनबर्न से लेकर टैनिंग करेगा रिमूव

लाइफस्टाइलजानिए गेहूं के फेस पैक लगाने के फायदे , सनबर्न से...

Date:


जानिए गेहूं के फेस पैक लगाने के फायदे ,  सनबर्न से लेकर टैनिंग करेगा रिमूव

लाइफस्टाइल डेस्क: गेहूं में प्रोटीन, कार्बोज, कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो  हमारी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैगनीज , मोलिब्डेनम , सल्फर और कॉपर पाया जाता है जो कई कमियों को दूर करने के साथ बीमारियों को ठीक करने में भी काम आते हैं। गेहूं स्किन का भी ध्यान रखता है। गेहूं के आटे से स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। गेहूं के आटे से सनबर्न, टैनिंग, अर्ली एजिंग की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है | 

गर्मी में गेहूं के आटे का पैक स्किन समस्याओं का उपचार करता है | गेहूं के पैक में एलोवेरा और गुलाब जल स्किन को मॉश्चर करता है, पैक के इस्तेमाल से गर्मी में स्किन नर्म  बनी रहती है। 

 फेस पैक बनाने की सामग्री:

2 चम्मच गेहूं का आटा

1/2 चम्मच ऐलोवेरा जेल

1 चम्मच चंदन पाउडर

1 चम्मच नींबू का रस या दही

1 चम्मच मैश किया हुआ केला

गुलाबजल

विधि:

गेंहू का आटा, एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर, केला, नींबू का रस और गुलाब जल को एक साथ मिला ले |  पैक को चेहरे पर कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए  लगा रहने दें। 20 मिनट बाद चेहरा धो ले और चेहरे को टोनर से साफ करें।

Read also: प्राइवेट अस्पतालों को 25 प्रतिशत टीके पर कांग्रेस ने उठाये सवाल : कांग्रेस

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक:

गेहूं के आटे में 2 चम्मच गुलाबजल, 2 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं। इस पैक को लगने से चेहरे का ऑयल कंट्रोल रहेगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related