व्हाट्सएप यूजर्स जल्द छुपा सकेंगे अपना लास्ट सीन

टेक्नोलॉजीव्हाट्सएप यूजर्स जल्द छुपा सकेंगे अपना लास्ट सीन

Date:

तकनीकी:- व्हाट्सएप एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में हर कोई करता है। वही व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने फीचर्स में आय दिन नए नए अपडेट करता रहता है। अब इस समय मेटा अपने यूजर्स को सहूलियत देने में जुटा हुआ है। कंपनी ने बीते दिनों कई फीचर को अपडेट किया है जो जल्‍द ही सभी यूजर्स के लिए पेश किए जाएंगे।

इन नए आगामी फीचर्स में यूजर्स के लिए कम्युनिटी, इमोजी रियेक्ट का फीचर अपडेट किया है वही 2जीबी डेटा शेयरिंग और 32 लोगों को कॉलिंग की सुविधा का फीचर अपडेट करने की योजना बना रही है। अब इसी के साथ एक और फीचर लॉन्च होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो व्हाट्सएप इस समय एक ऐसी तकनीकी पर कार्यरत हैं जहां से वह अपने फीचर्स में परिवर्तन कर ऐसा अपडेट करे कि यूजर्स अब अपना लास्ट सीन छुपा सकें ।
व्हाट्सएप में इस इसके के आने के बाद आप सिलेक्टेड लोगों को अपना लास्ट सीन दिखा और छुपा सकते हैं। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद से कोई भी उपयोगकर्ता उन लोगों को ही अपने लास्‍ट सीन को दिखा सकता है, जिसे वह दिखाना चाहता है। यानी कि अब आप अपने व्‍हाट्सऐप का उपयोग चुपके से भी कर सकेंगे और अन्‍य लोगों को इसके बारे में जानकारी भी नहीं होगी।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगा फिर प्राइवेसी वाले सेक्‍शन में क्लिक करना होगा।  इसके बाद “अंतिम बार देखा गया” (Last Seen) श्रेणी में जाएं और दिए गए ऑप्शन्स में सेलेक्ट करें। यह फीचर आपके व्‍हाट्सऐप पर भी काम करने लगेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related