सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्स एप के सर्वर में दिक्कत आने से यूज़र्स और कस्टमर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, दोपहर लगभग पौने एक बजे से अचानक आयी इस दिक्कत से लोगों को न तो मेसेज मिल पा रहे हैं और मेसेज भेज पार रहे हैं। डेस्कटॉप पर वेब व्हाट्सप्प के लॉगिन में भी दिक्कत आ रही है, वहां पर टेम्पररी banned लिखा आ रहा है. बताया जा रहा कि यह दिक्कत व्हाट्स एप का सर्वर बैठ जाने से हुई है.
व्हाट्स एप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि इस दिक्कत को दूर करने का काम किया जा रहा है. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को मालूम है कि लोगों को मेसेज भेजने में परेशानी हो रही है. हम जल्द ही दिक्कत को दूर कर व्हाट्स एप को बहाल करेंगे. सिर्फ भारत ही नहीं व्हाट्सप्प में यह दिक्कत दुनिया के दूसरे देशों में भी चल रही है.
WhatsApp पर किसी मैसेज को सेंड करने पर error लिखकर आ रहा है. इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स वायरल होने लगे हैं. अभी एक घंटे से ज़्यादा हो चूका है, खबर लिखे जाने तक वॉट्सऐप पर दिक्कत बरकरार है. अभी भी ज्यादातर यूजर्स इस पर मैसेज का आदान प्रदान नहीं कर पा रहे हैं और इसके ठीक होने का फिलहाल इंतजार यूजर्स कर रहे हैं। दरअसल व्हाट्सप्प आज की दुनिया की ऐसी ज़रुरत बन चुकी है कि इसमें किसी भी तरह की दिक्कत आने पर लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता। व्हाट्सप्प पर आयी इस दिक्कत से निपटने के लिए फिलहाल लोग टेलीग्राम, सिग्नल और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहे हैं
