Site icon Buziness Bytes Hindi

जूम एप को कड़ी टक्कर देने को व्हाट्सएप तैयार, 50 लोगों से एक साथ होगी वीडियो कॉलिंग


जूम एप को कड़ी टक्कर देने को व्हाट्सएप तैयार, 50 लोगों से एक साथ होगी वीडियो कॉलिंग

डार्क थीम में नए कलर्स लाने और व्हाट्सएप वेब पर कॉलिंग इनेबल करने पर हो रहा काम

व्हाट्सएप की ओर से लगातार नए फीचर्स पर काम करने की खबरें सामने आ रही हैं. फेसबुक के मालिकाना हक वाला यह इंस्टेंट-मैसेजिंग एप डार्क थीम में नए कलर्स लाने और व्हाट्सएप वेब पर कॉलिंग इनेबल करने पर काम कर रहा है. इससे पहले आईं रिपोर्ट्स में पता चला था कि कंपनी जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए मल्टी-डिवाइस सपॉर्ट ला सकती है. इसके अलावा सर्च बाई डेट फीचर और स्टोरेज को भी रीडिजाइन किया जा रहा है.पिछले दिनों फेसबुक अपने यूजर्स के लिए मैसेंजर रूम्स फीचर लेकर आया था. इस खास फीचर के जरिए 50 लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल किया जा सकता है. इसके बाद कंपनी इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप यूजर्स को लिए भी पेश कर दिया. लेकिन बहुत ही कम लोग इसे यूज करना जानते हैं.

50 लोगों के साथ ऐसे करें वीडियो कॉल

  1. सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करके कॉल के ऑप्शन को सलेक्ट करें.
  2. इसके बाद क्रीएट ए रूम के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब आप जैसे ही कॉन्टीन्यू इन मैसेंजर ऑप्शन पर जाएंगे यह आपको मेसेंजर एप पर ले जाएगा.
  4. अब ट्राई इट, वेन प्रॉम्प्ट पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद क्रिएट रूम पर क्लिक करें और रूम का एक नाम रखें.
  6. अब सेंड लिंग ऑन व्हाट्सएप पर क्लिक करें. इससे व्हाट्सएप फिर से खुल जाएगा.
  7. अब इस रूम के लिंक को कॉन्टैक्ट या ग्रुप्स में शेयर कर सकते हैं.

व्हाट्सएप पर रूम्स ज्वाइन करने का तरीका

  1. व्हाट्सएप पर मिले रूम लिंक पर क्लिक करें.
  2. यह लिंक मेसेंजर ऐप या वेबसाइट पर ले जाएगा.
  3. अब रूम ज्वाइन करने के साथ ही एक साथ 50 लोगों से विडियो या ऑडियो कॉल कर सकते हैं.
Exit mobile version