वॉट्सऐप ने 3 महीने के लिए टाला प्राइवेसी अपडेट

बिज़नेसवॉट्सऐप ने 3 महीने के लिए टाला प्राइवेसी अपडेट

Date:


वॉट्सऐप ने 3 महीने के लिए टाला प्राइवेसी अपडेट

वॉट्सऐप ने प्राइवेसी अपडेट प्लान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए उसे 3 महीने के लिए टाल दिया है। कंपनी द्वापा ब्लॉग के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार अब 8 फरवरी को किसी का वॉट्सऐप अकाउंट बंद नहीं होगा। कंपनी धीरे-धीरे 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी। कंपनी का कहना है कि पॉलिसी का समय आगे बढ़ाने से यूजर्स को उसे समझने का समय मिल जाएगा। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने बताया कि नए अपडेट को लेकर लोगों में काफी गलतफहमी है, जिसके चलते फिलहाल नए अपडेट को रोक दिया गया है।

दूर करेंगे लोगों का भ्रम
कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘हम उस तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें यूजर्स से पॉलिसी और शर्तें पढ़ने और उन्हें स्वीकार करने को कहा जाएगा। 8 फरवरी को किसी का अकाउंट डिलीट या सस्पेंड नहीं किया जाएगा। हम अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा पॉलिसी को लेकर स्पष्ट जानकारियां देंगे और लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करेंगे। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे लोगों से नई पॉलिसी पर उनकी राय लेगी। इसके लिए 15 मई तक का समय तय किया गया है।”

सिग्नल और टेलीग्राम ऐप पर चले गए यूज़र्स
इससे पहले कहा गया था कि वाट्सऐप 8 फरवरी 2021 को अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है. अगर वाट्सऐप यूजर्स इससे राजी नहीं होते हैं तो वे तो वे वाट्स ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, इसी वजह से कई लाखों यूजर्स सिग्नल और टेलीग्राम ऐप पर चले गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...