तकनीकी:- व्हाट्सएप एक ऐसा सोशल मीडिया App है जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है लोग भारी संख्या में इस App का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह अपने ग्राहकों को खुश रखने के लिए आयदिन अपने फीचर्स अपडेट करता रहता है। अभी हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने फीचर को अपडेट कर यूजर्स को रिएक्शन का ऑप्शन दिया है वही अब खबर है कि यह अपने यूजर्स को चैट फिल्टर का ऑप्शन दे रहा है। व्हाट्सएप का यह फीचर जल्द ही अपडेट होगा।
व्हाट्सएप चैट फिल्टर के फीचर्स की टेस्टिंग सभी यूजर्स के लिए कर रहा है। वर्तमान में यह फीचर सिर्फ व्यापारिक खाते के लिए हो रहा है। चैट फिल्टर एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को चैट ढूंढ़ने और उसे फिल्टर करने में मदद करता है। WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर आईओएस, एंड्रॉइड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए फ्यूचर अपडेट में आ रहा।
व्हाट्सएप के इस फीचर के अपडेट होने से व्हाट्सएप से जुड़ी कई समस्याएं सोल्ब हो जाएगी। कई लोगों को यह पुराने मैसेज को खोजने की परेशानी से निजात मिल जाएगा।

