नई दिल्ली। व्हाट्सएप Whatsapp ने देश के 29 लाख से अधिक अकाउंट्स बंद कर दिए हैं। ये अकाउंट एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच बंद किए हैं। Whatsapp ने कहा कि इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत पर बंद किया है।
इनमें से करीब 10 लाख से अधिक अकाउंट्स भारतीयों के हैं। इससे पहले दिसंबर 2022 में Whatsapp ने देश में 36 लाख से अधिक अकाउंट्स बंद किए थे।
शिकायत के आधार पर बंद हुए Whatsapp अकाउंट्स
Whatsapp ने बताया कि जनवरी में कंपनी को भारत से 1,461 शिकायतें मिलने के बाद आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की है।
नए आईटी अधिनियम के तहत कार्रवाई
Whatsapp ने नए आईटी नियम के तहत Whatsapp सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इन अकाउंटस को बंद किया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय को एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।
दिसंबर में बंद हुए 36 लाख से अधिक अकाउंट्स
Whatsapp ने कहा कि पिछले दिसंबर में देश में 36.77 लाख अकाउंट्स बंद किए गए थे। जिसमें से 10 लाख से अधिक अकाउंट्स को सक्रिय रूप से बंद किया गया था। 13.89 लाख Whatsapp भारतीय यूजर्स की शिकायत के आधार पर बंद किए गए थे Whatsapp अकाउंटस।
बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। दिसंबर में Whatsapp यूजर्स की अपील 70 प्रतिशत बढ़कर 1607 हो गई थी। जिसमें 1,459 Whatsapp अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने की अपील शामिल थी।