मेरठ। तेल कंपनियों ने आज सोमवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किए हैं। कंपनियों ने तेल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद से पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी आई। मेरठ में आज पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपये प्रति लीटर है। वहीं आज सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
Read also: Meerut Petrol Diesel Price Today: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का मेरठ में अपडेट भाव
मुंबई में पेट्रोल का दाम 111.35 रुपये व डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का दाम 94.24रुपये प्रति लीटर है।
आज देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें ये हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
मुंबई 97.28 111.35
दिल्ली 89.62 96.72
चेन्नई 94.24 102.63
कोलकाता 92.76 106.03
पेट्रोल-डीजल का दाम एसएमएस के जरिए जाना जा सकता है। इंडियन ऑयल वेबसाइट पर जाकर RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। हर शहर के कोड अलग हैं। जो आईओसीएल की वेबसाइट पर होते हैं।
Read also: Meerut Crime News: नए कप्तान को बदमाशों की खुली चुनौती,पेट्रोल पंप सेल्समैन से साढे सात की लूट
बता दें प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल,डीजल के दाम में बदलाव आता है। सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू होती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी के अलावा डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ी जाने के बाद इसका दाम दोगुना हो जाता है। इन्हीं सब मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल दाम प्रतिदिन तय किया जाता है। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग होते हैं। ये लोग खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के लाभ को जोड़कर पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल दाम में यह रुपया भी जुड़ता है।

