What is WhatsApp Pay: जानें क्या है WhatsApp Pay, कैसे मिलेगा यूजर्स को इसका लाभ?

टेक्नोलॉजीWhat is WhatsApp Pay: जानें क्या है WhatsApp Pay, कैसे मिलेगा...

Date:


What is WhatsApp Pay: जानें क्या है WhatsApp Pay,  कैसे मिलेगा यूजर्स को इसका लाभ?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में भारत में WhatsApp की UPI सर्विस WhatsApp Pay को लाइव की इजाजत दे दी है। जिसके बाद WhatsApp Pay आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च हो गया है। बता दें कि कंपनी काफी समय से भारत में इसकी टेस्टिंग कर रही थी, जिसे अब एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन Whatsapp Pay के फर्स्ट सेगमेंट में NPCI ने 2 करोड़ यूजर्स का एक कैप सेट किया है। जिसका मतलब है कि इतने यूजर्स को ही अभी Whatsapp का पेमेंट फीचर उपयोग करने का ऑप्शन मिलेगा।

क्या है WhatsApp Pay?

What is WhatsApp Pay: जानें क्या है WhatsApp Pay,  कैसे मिलेगा यूजर्स को इसका लाभ?

WhatsApp Pay सर्विस भारत में पिछले दो सालों से बीटा टेस्टिंग पर चल रही थी। क्योंकि इसमें आ रही कुछ दिक्कतों के कारण इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया था। लेकिन अब NPCI से मिली मंजूरी के बाद इसे भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। बता दें कि यह ये एक यूपीआई बेस्ड सर्विस है और इसकी मदद से यूजर्स चैटिंग बॉक्स में ही फोटो की तरह पैसे भी भेज सकते हैं।

WhatsApp Pay सर्विस भारत की 10 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है और यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी भाषा का उपयोग कर सकते हैं। यह फीचर एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लेकिन इसके लिए आपको पहले अपना WhatsApp अकाउंट अपडेट करना होगा। इस फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के साथ यूपीआई आधारित डेबिट कार्ड होना जरूरी है। 

WhatsApp Pay सर्विस में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो इस फीचर की मदद से यूजर्स एक दिन में एक लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। इस फीचर का उपयोग कर आप कभी भी कहीं भी अपने किसी भी WhatsApp नंबर पर पैसे भेज सकते हैं। इतना ही यह फीचर आपको रिचार्ज की भी सुविधा प्रदान करता है। WhatsApp Pay से ट्रांसफर किए गए पैसे सीधे आपके अकाउंट में ही सेव होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...