ऐसे लाॅकडाउन का क्या फायदा, बाजारों में जुट रही भीड़

मेरठ रीजनऐसे लाॅकडाउन का क्या फायदा, बाजारों में जुट रही भीड़

Date:

सदर दालमंडी से लेकर खैरनगर मार्केट तक में खरीदारों की भीड़
लालकुर्ती और कोटला बाजार भी लाॅकडाउन में हैं गुलजार

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिये लाॅकडाउन लगाया गया। अब लाॅकडाउन की अवधि भी दो दिन बढ़ा दी गयी है। लेकिन शहर के कुछ बाजार ऐसे भी हैं जिन्हें देखकर लगता ही नहीं कि मेरठ में लाॅकडाउन लगा हुआ है। अब लोग सवाल कर रहे हैं किऐसे ही आधा-अधूरा लाॅकडाउन लगा कर क्या कोरोना को रोका जा सकता है। क्योंकि इन प्रमुख बाजारों में भीड़ जमा होने की इजाजत देकर पुलिस-प्रशासन कोरोना को बढ़ने का मौका दे रहा है।

आज मंगलवार को सदर दाल मंडी में कुछ प्रमुख स्टोर्स खुलने के बाद यहां भीड़ लग गयी। देखते ही देखते छोटी दुकानें भी खुल गयीं। फल-सब्जियों वालों के ठेलों पर पहले से ही ग्राहकों की भीड़ थी। ऐसे में दाल मंडी का बाजार ग्राहकों से भर गया जिसे रोकने या दुकाने बंद कराने का प्रयास किसी ने नहीं किया।

खैरनगर मार्किट में भीड़ का आलम

वहीं रोज की तरह खैरनगर के बाजार में लोगोें की भीड़ के चलते पैर रखने की भी जगह नहीं थी। प्रमुख दवा बाजार होने के नाते यहां बाजार बंद करवाना तो संभव नहीं है मगर लोगों के वाहनों को बाजार के बाहर रूकवा कर भीड़ कम जरूर की जा सकती है। वाहनों का दबाव कम होने से यहां लोगों के बीच दूरी बनाये रखना संभव हो सकेगा। मगर ऐसी कोई व्यवस्था न तो पुलिस-प्रशासन कर रहा है और ही दवा व्यापारियों की चिंता जताने वाले संगठन।

ऐसे लाॅकडाउन का क्या फायदा, बाजारों में जुट रही भीड़
सराफा बाजार में चैकिंग करते पुलिसकर्मी

ऐसे इलाके जहां बाजार बंद हैं वहां भी लोग बेवजह आवाजाही करने से बाज नहीं आ रहे। वहीं सड़कों पर घुम रहे लोगों की जांच करने के प्रयास भी स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है। हालात यह है कि सूनी पड़ी सड़कों पर युवा तेज वाहनोें सेे रेस लगाते दिख रहे हैं। वहीं लोग बिना काम के भी टहलने निकल रहे हैं। आश्चर्य इस बात का है कि लोग अपने नवजात शिशुओं को भी बच्चों की गाड़ी में बैठकार घुमने के लिये निकल रहे हैं। ऐसे हालात में जब लापरवाही दिखाई जा रही हो तो कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयास भी नाकाम साबित होते दिख रहे हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन का सख्ती न दिखाना लोगों को लापरवाही करने और कोरोना को बढ़ने का मौका दे रहा है। क्योंकि प्रमुख चैराहों पर भी पुलिस नहीं दिख रही और सैैंकड़ों वाहन बेफिक्र होकर सड़कों पर दौड़ते दिख रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर पुलिस मास्क चेकिंग अभियान भी चला रही है मगर वह हालात की भयावहता को देखते हुए नाकाफी दिख रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...