Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने सिंगापुर की ख़ासियत

सिंगापुर दुनिया का अनोखा देश है, इस देश के पास ज्यादा संसाधन न होने के बावजूद दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था है. वो दुनिया में अहम कारोबारी स्थान रखता है.

सिंगापुर की अर्थव्यवस्था 250 अरब अमेरिकी डॉलर की है. कारोबार करने में आसानी की रैंकिंग में सिंगापुर 10 साल तक नंबर एक रहा है. आज सिंगापुर दुनिया की अर्थव्यवस्था का केंद्र है, शिक्षा का केंद्र है और अनुसंधान का केंद्र है.

Image by TeeFarm from Pixabay 

सिंगापुर में अपराध दर सबसे कम मानी जाती है. सख्त कानूनों के चलते बेईमान नेता और अफसर यहां रह नहीं पाते. रेटिंग एजेंसियों की टॉप रेटिंग पर हमेशा सिंगापुर का कब्जा रहा है. 

देश की 90 फीसदी आबादी के पास खुद अपना मकान है. आबादी के हिसाब से दुनिया में प्रतिव्यक्ति सबसे ज्यादा गाड़ियां हैं. तो दुनिया का सबसे व्यस्त और कमाने वाला बंदरगाह यहां है. 

अपनी आजादी के वक्त सिंगापुर भारत से सिर्फ ढाई गुना ज्यादा अमीर था, लेकिन सिर्फ 40 साल की मेहनत के बाद सिंगापुर भारत से 15 गुना से भी ज्यादा अमीर हो गया है.

Exit mobile version