Site icon Buziness Bytes Hindi

Karwa Chauth 2023: देश में करवा चौथ की धूम, जानिए कब निकलेगा चांद और पूजा का मुहूर्त

karwa chauth

Karwa Chauth 2023: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सेहत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चांद की पूजा और जल अर्पित करते हुए व्रत पूरा करती हैं। आज दिन में करवा चौथ की पूजा शुरू होगी। इस दौरान महिलाएं एक जगह पर एकत्रित होकर करवा माता की पूजा करेंगी और कथा सुनेंगी। इसके बाद सभी को चांद के निकलने का इंतजार रहेगा।

सुहागिन महिलाएं आज सुबह से करवा चौथ व्रत रखते हुए शाम के समय भगवान गणेश, पार्वती, शंकर और करवा माता की पूजा करेंगी। करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजे के बाद शुरू हो जाएगी।

पूजा शुभ मुहूर्त- शाम 5:34 मिनट से 6:40 मिनट तक

पूजा की अवधि- 1 घंटा 6 मिनट तक रहेगी। अमृत काल में पूजा का मुहूर्त शाम 7:34 मिनट से 9:13 मिनट तक होगा। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग में पूरे दिन और रात पूजा का मुहूर्त होगा।

चंद्रोदय का समय

आज दिल्ली और आसपास के जिलों में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 15 मिनट के आसपास का होगा। मेरठ में चंद्रोदय रात 8.10 मिनट पर, गाजियाबाद और नोएडा में 8.14 मिनट पर, पश्चिम यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में चंद्रोदय का समय 8.12 मिनट है। इसके अलावा यूपी के प्रत्येक जिले में चंद्रोदय का समय में कुछ ही मिनटों का अंतर होगा। देश में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 8 बजे बाद का ही निर्धारित है।

Exit mobile version