LIC में निवेशकों को क्या झेलना पड़ेगा 8 रुपए का नुकसान

बिज़नेसLIC में निवेशकों को क्या झेलना पड़ेगा 8 रुपए का नुकसान

Date:

Business। एलआईसी (LIC) के मेगा आईपीओ (IPO) के आते ही बड़े-बड़े निवेशकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अब उन्हें शेयरों के अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार भी है।

बता दें कि एलआईसी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट (LIC IPO share allotment) 12 मई,गुरुवार यानी आज को होगा। सफल निवेशकों के डीमैट खाते (Demat account) में शेयर 16 मई तक क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके एक दिन बाद यानी 17 मई को एलआईसी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट किये जाएंगे। जिसके बाद इनमें ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। 
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को कितने का फायदा होगा क्योंकि कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट में प्रीमियम (GMP) लगातार घट रहा है। पिछले एक हफ्ते में इसमें 90 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारों के माने तो ग्रे मार्केट में एलआईसी के अनलिस्टेड शेयर आठ रुपये के डिस्काउंट पर चला गया है। शेयर बाजारों में गिरावट के कारण पिछले एक हफ्ते से इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को यह 25 रुपये के प्रीमियम पर था लेकिन आज इसमें 33 रुपये की गिरावट आई।
एलआईसी का आईपीओ खुलने से पहले इसका जीएमपी 92 रुपये पर था। लेकिन पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 90 फीसदी की गिरावट आई। 
ग्रे मार्केट डिस्काउंट का मतलब है कि एलआईसी का शेयर 941 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर आठ रुपये का नुकसान उनको झेलना पड़ सकता है।
वहीं फायदे की बात करें तो एलआईसी आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन चार मई को खुला था और नौ मई को बंद हुआ था। इसमें पॉलिसीहोल्डर्स को प्रति शेयर 60 रुपये और कर्मचारियों को 45 रुपये की छूट भी दी गई थी। बता दें कि अगर शेयर अगर 941 रुपये पर लिस्ट होता है तब पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को फायदा होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related