“बिग बॉस ओटीटी 2” से बाहर निकलकर क्या बोली आलिया सिद्दीकी

एंटरटेनमेंट"बिग बॉस ओटीटी 2" से बाहर निकलकर क्या बोली आलिया सिद्दीकी

Date:

बिग बॉस ओटीटी 2‘ से मिड वीक इविक्शन में बाहर होने के बाद आलिया सिद्दीकी बेहद सदमे में हैं। आलिया 10 दिन के अंदर ही शो से बाहर आ गईं. वैसे तो वह घर में कई सदस्यों के निशाने पर थीं, लेकिन पूजा भट्ट के साथ उनका ‘छत्तीस का आंकड़ा’ था। आलिया सिद्दीकी और पूजा भट्ट के बीच में हमेशा झगड़ें ही रहे । दरअसल, जब बिग बॉस ने पूजा से पूछा था कि वे किसको बाहर देखना चाहेंगी तो उन्होंने आलिया का नाम लिया था . साथ ही कहा कि वह नेगेटिव हैं. शो से बाहर आने के बाद अब आलिया सिद्दीकी ने पूजा भट्ट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बिग बॉस के घर अगर कोई सबसे ज्यादा नेगेटिव इंसान है तो वो पूजा भट्ट है ।

आलिया सिद्दीकी ने बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट सलमान खान पर भी निशाना साधा और उन पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। एक से बातचीत में आलिया सिद्दीकी ने कहा कि शो में उन्होंने नहीं बल्कि पूजा भट्ट ने विक्टिम कार्ड खेला था। आलिया सिद्दीकी ने यह भी कहा कि वह अपने मिड वीक एविक्शन से काफी दुखी हैं। लेकिन बाहर आकर लोगों का प्यार देखा तो दिल खुश हो गया.

‘मैं पूजा भट्ट की वजह से निकली बाहर ‘

आलिया सिद्दीकी ने अपने एलिमिनेशन के लिए पूजा भट्ट को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक्ट्रेस के ग्रुप को नेगेटिव बताते हुए कहा, ‘उन्हें किसी भी चीज में अच्छाई नजर नहीं आती। पूजा जी ने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है, फिर भी वह दूसरों के प्रति इतनी कटु और नकारात्मक हैं। वह मुझ पर हमला करती रही कि मैं अपना एक पक्ष छिपाने की कोशिश कर रही हूं। जबकि वास्तविकता यह है कि मैं थोड़ा आरक्षित हूं और मुझे खुलकर बोलने में समय लगता है। मैं उनकी तरह कैमरे के लिए दूसरों से नहीं लड़ सकती या उनके बारे में गलत बातें नहीं कर सकती .

‘पूजा भट्ट और उनके समूह को बाहर निकालें’

आलिया ने आगे कहा, ‘मैं सच में नहीं जानती कि उन्हें मुझसे क्या दिक्कत थी। मैं इतना मजबूत थी कि उनसे मुकाबला कर सकती थी और जरूरत पड़ने पर उन्हें नामांकित भी कर सकती थी । सच कहूं तो घर में जो कुछ भी गलत है, खासकर नकारात्मकता, वो पूजा भट्ट की वजह से है। वह उस समूह की नेता हैं और उन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...